अवैध निर्माण और मानकों के उल्लंघन पर वीडीए का बड़ा हंटर: एलेन, आकाश और एल-1 समेत 08 कोचिंग संस्थान सील

 वाराणसी। शहर में अवैध रूप से संचालित कोचिंग संस्थानों और भवन मानकों की धज्जियां उड़ाने वालों के


खिलाफ वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने मंगलवार (23 जून) को अब तक का सबसे बड़ा अभियान चलाया। वीडीए की टीमों ने अलग-अलग जोनों में छापेमारी करते हुए एलेन, आकाश, एल-1 और महेन्द्रा जैसी नामचीन कोचिंगों समेत कुल 08 संस्थानों को मौके पर सील कर दिया। इस बड़ी कार्रवाई से कोचिंग संचालकों में हड़कंप मच गया है।





उपाध्यक्ष और सचिव खुद उतरे सड़क पर

कार्रवाई की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा खुद सड़कों पर उतरे। उन्होंने जोन-1 (शिवपुर एवं सिकरौल क्षेत्र) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि एलेन कोचिंग सेंटर बिना मानचित्र स्वीकृति और निर्धारित भवन मानकों के बिना ही धड़ल्ले से चल रहा था। उपाध्यक्ष के निर्देश पर प्रवर्तन टीम ने तत्काल इस परिसर को सील कर दिया।

वहीं, जोन-4 में वीडीए सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा ने कमान संभाली। उनके नेतृत्व में संकट मोचन मार्ग स्थित एलेन कोचिंग की प्रथम शाखा, साकेत नगर स्थित एलेन कोचिंग की द्वितीय शाखा, ब्रह्मानन्द कॉलोनी (दुर्गाकुण्ड) में संचालित एल-1 कोचिंग, और दुर्गाकुण्ड स्थित आकाश इंस्टीट्यूट व महेन्द्रा कोचिंग को नियमों के उल्लंघन पर सील कर दिया गया।

बेसमेंट में लाइब्रेरी और स्वीकृत नक्शे के विपरीत निर्माण पर एक्शन

  • जोन-2 (सारनाथ वार्ड): मौजा पहाड़िया में नंदलाल जायसवाल द्वारा लगभग 1000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत कोचिंग संचालित करने पर भवन के तीसरे तल को सील किया गया। वहीं, पंचकोशी रोड (नई बस्ती) में अमनदीप द्वारा लगभग 400 वर्गमीटर में बिना अनुमति बेसमेंट में लाइब्रेरी और भूतल पर कोचिंग चलाने पर पूरे परिसर को सील कर दिया गया।


  • जोन-3 (सिगरा): चन्द्रिका नगर में वीरेंद्र प्रताप सिंह के पांच मंजिला भवन (बी+जी+4) में स्वीकृत मानचित्र से अलग भारी अनियमितताएं मिलने पर नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई की गई।छात्रों की सुरक्षा से समझौता नहीं: 

  • उपाध्यक्षउपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने साफ तौर पर कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा, भवनों की मजबूती और शहरी नियोजन के मानकों का पालन कराना प्राधिकरण की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बिना नक्शा पास कराए या स्वीकृत नक्शे के विपरीत चलने वाले संस्थानों के खिलाफ आगे भी ऐसी ही कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने सभी संचालकों को चेतावनी दी है कि वे नियमों का पालन करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

  • #Varanasi #VDA #VDAAction #CoachingInstituteSealed #VaranasiDevelopmentAuthority #EnforcementDrive #KashiNews #BuildingByeLaws

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने