(वाराणसी) रामनगर/ सोशल मीडिया पर लाइक्स, व्यूज और फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ में युवाओं के बीच भौकाल दिखाने का चलन लगातार बढ़ता जा रहा है।
ताजा मामला रामनगर( पंचवटी, भीटी रामलीला मैदान) क्षेत्र के पंचवटी मंशा देवी मंदिर के पास का सामने आया है, युवा की सब्जी की दुकान है, जहां एक युवक की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बनी हुई है।
इंस्टाग्राम लिंक
सूत्रों के अनुसार, तस्वीर में दिखाई दे रहा युवक आशीष सोनकर बताया जा रहा है, जो क्षेत्र में सब्जी विक्रेता का कार्य करता है। वायरल हो रही तस्वीर में युवक कमर में तमंचानुमा हथियार लगाए तथा हाथ में डंडा लिए खड़ा दिखाई दे रहा है। तस्वीर के साथ लिखे गए शब्द खुद को इलाके का दबंग और प्रभावशाली व्यक्ति साबित करने की कोशिश की ओर इशारा करते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने और रौब जमाने के लिए इस तरह की तस्वीरें व रील्स बनाना युवाओं में एक नया ट्रेंड बन गया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि तस्वीर में दिखाई दे रहा हथियार असली है या नकली।
यदि फोटो अथवा वीडियो के माध्यम से सार्वजनिक रूप से हथियारों का प्रदर्शन किया जा रहा है तो यह कानून-व्यवस्था और सामाजिक माहौल के लिहाज से गंभीर विषय माना जा सकता है। फिलहाल मामले को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि या पुलिस का बयान सामने नहीं आया है।
"रील्स का ऐसा चढ़ा खुमार कि खुद को 'बाहुबली' साबित करने की होड़ में युवक ने दिखाई दबंगई की झलक, तस्वीर बनी चर्चा का विषय।"
#Varanasi #Ramnagar #SocialMediaTrend #ReelsCulture #ViralPhoto #Bhaukal #VaranasiNews #LocalNews #UPNews #Trending


