शिवपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतरराष्ट्रीय बाजार में 70 लाख की हेरोइन जब्त, एक गिरफ्तार

हरिहरपुर चौराहे पर छापेमारी | बाइक-मोबाइल भी बरामद


विक्की मध्यानी

वाराणसी। शिवपुर थाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हरिहरपुर चौराहे के पास शनिवार को एक संदिग्ध को दबोच लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा के नेतृत्व में टीम ने छापा मारकर आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी नीरज सेठ है, जो बड़ागांव थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव का रहने वाला है। तलाशी के दौरान उसके पास से 325 ग्राम हेरोइन मिली, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपये आंकी गई है। 

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक दोपहिया वाहन, मोबाइल फोन और 820 रुपये नकद भी जब्त किए हैं। पुलिस टीम तस्कर से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में नशे के कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने