वाराणसी में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों को ससम्मान विदाई, कमिश्नर ने किया भावुक स्मरण

 वाराणसी में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों को ससम्मान विदाई, कमिश्नर ने किया भावुक स्मरण

विक्की मध्यानी

वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी में शनिवार 31 मई 2026 को सेवा निवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों के सम्मान में एक गरिमामयी एवं हृदयस्पर्शी विदाई समारोह का आयोजन हुआ। कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने उप निरीक्षक कैलाश राम और उप निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार ओझा को उनकी दीर्घकालिक, अनुकरणीय एवं निष्ठापूर्ण सेवा के लिए सम्मानित कर सस्नेह विदा किया।

अपने उद्बोधन में पुलिस आयुक्त ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने संपूर्ण कार्यकाल में कर्तव्यपरायणता, सत्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा के प्रति अटूट लगन का परिचय दिया। उनके उत्साह, उमंग और जोश-ओ-जज्बे ने विभाग की प्रतिष्ठा को निरंतर नई ऊंचाई दी। उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा। 

समारोह में दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों को स्मृति चिह्न और सम्मान फोटो फ्रेम भेंट कर सम्मानित किया गया। पुलिस आयुक्त ने उनके आरोग्यपूर्ण, आनंदमय और गौरवशाली भविष्य की मंगलकामना की। 

इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी कैलाश राम एवं सत्येन्द्र कुमार ओझा के साथ बिताए कार्यकाल के संस्मरण साझा किए। सभी ने उनके समर्पण की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए सुखद एवं सम्मानजनक जीवन की शुभेच्छाएं दीं। पूरे समारोह में भावुकता और आत्मीयता का वातावरण रहा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने