24 घंटे पार अब भी नही सुधार,"कंपनी मस्त, जनता त्रस्त"

 एयरटेल नेटवर्क कॉल पर आवाज न जाने से उपभोक्ता परेशान,अन्य राज्यों से भी मिल रही है शिकायतें

विक्की मध्यानी

वाराणसी। एयरटेल के नेटवर्क में आई तकनीकी गड़बड़ी को बीते 24 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन सेवा अब भी पटरी पर नहीं लौट पाई है। शनिवार अल सुबह शुरू हुई समस्या के चलते लाखों-करोड़ों उपभोक्ता कॉलिंग के दौरान अपनी आवाज दूसरी ओर न पहुंचने की दिक्कत झेल रहे हैं।  


सिर्फ वाराणसी ही नहीं, अन्य राज्यों से भी इसी तरह की शिकायतें सामने आ रही हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि कुछ जियो ग्राहकों ने भी कॉल पर आवाज न जाने की समान समस्या बताई है, जिससे आशंका है कि मामला किसी बड़े नेटवर्क या इंटरकनेक्ट गड़बड़ी से जुड़ा हो सकता है।  


प्रभावित उपभोक्ताओं का कहना है कि कॉल लगते ही सामने वाले की आवाज साफ सुनाई देती है, लेकिन उनकी अपनी आवाज उस तक नहीं पहुंच पाती। फोन रीस्टार्ट करने और सिम निकालकर दोबारा लगाने के बावजूद स्थिति जस की तस है।  


24 घंटे से बनी इस अव्यवस्था ने जरूरी ऑफिस कॉल, व्यावसायिक बातचीत और आपातकालीन संपर्कों को बुरी तरह प्रभावित किया है। एक ओर उपभोक्ता परेशान हैं, वहीं कंपनियों की ओर से अब तक कोई ठोस समाधान या आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं आया है।  


एयरटेल और अन्य सेवा प्रदाताओं से ग्राहकों को जल्द सेवा बहाली और स्पष्ट जवाब की उम्मीद है। तब तक उपभोक्ता कस्टमर केयर पर शिकायत दर्ज कर थके-हारे राहत की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने