संगठन विस्तार और युवा जागरण रहेगा प्राथमिकता
विक्की मध्यानी
लखनऊ। सामाजिक संगठन स्वाभिमान मंचने संगठन के प्रति निष्ठा और सक्रिय सहभागिता को देखते हुए आजमगढ़ जिले के ब्लॉक पल्हना, तहसील लालगंज निवासी *विक्रांत सिंह* को उत्तर प्रदेश का *प्रदेश महामंत्री* मनोनीत किया है।
संगठन के संस्थापक अध्यक्ष *सूरज प्रकाश श्रीवास्तव* की सहमति और राष्ट्रीय अध्यक्ष *डॉ. गार्गी तिवारी* की संस्तुति पर 15 मई 2026 को जारी मनोनयन पत्र के अनुसार, विक्रांत सिंह को पूरे उत्तर प्रदेश में संगठन की विचारधारा, उद्देश्यों और सामाजिक सरोकारों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियुक्ति के बाद विक्रांत सिंह ने कहा कि संगठन की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाना और हर वर्ग के स्वाभिमान की रक्षा करना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। उन्होंने भरोसा जताया कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से यूपी में संगठन को नहीं ऊंचाई दी जाएगी।
