सड़क किनारे शराब पीने वालों पर प्रशासन मेहरबान, जनता परेशान

 वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के भदऊ चुंगी


स्थित कंपोजिट शराब ठेका के आसपास इन दिनों अराजकता का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि काशी डॉट पुल के नीचे से लेकर कुष्ठ सेवा आश्रम मार्ग तक शाम ढलते ही शराबियों का जमावड़ा लग जाता है, जिससे पूरे इलाके का वातावरण दूषित और असुरक्षित हो गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम होते ही सड़क किनारे चकना की अस्थायी दुकानें सज जाती हैं और खुलेआम शराब पीने का सिलसिला शुरू हो जाता है। आरोप है कि कुछ स्थानीय दुकानदार अपनी दुकानों के अंदर और गेटों के भीतर बैठाकर शराब पिलाने की सुविधा भी मुहैया करा रहे हैं, जिससे शराबियों का जमावड़ा देर रात तक बना रहता है।


नशे में धुत शराबियों द्वारा आए दिन हंगामा, गाली-गलौज और मारपीट जैसी घटनाएं की जाती हैं। राहगीरों, महिलाओं और बच्चों का शाम के समय रास्ते से गुजरना तक मुश्किल हो गया है। क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि कई बार शराबियों के बीच विवाद और झगड़े हो चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठा है।


स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। लोगों ने मांग की है कि शराब ठेका के आसपास लगने वाले अवैध जमावड़े को तत्काल हटाया जाए, सड़क और दुकानों में खुलेआम शराब पिलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो तथा नियमित पुलिस गश्त बढ़ाकर क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम की जाए।

​#सड़क_किनारे_शराब_बंद_करो

​#प्रशासन_मेहरबान_जनता_परेशान

​#खुले_में_शराब_पर_रोक

​#सुरक्षित_सड़कें_सुरक्षित_सिटीजंस

​#WakeUpvaranasiPolice

​#महिला_सुरक्षा_सर्वोपरि

​#अवैध_शराबी_मुक्त_सड़कें

​#NoToPublicDrinking

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने