तहरीर के बाद भी नहीं दर्ज हुई एफआईआर
पुलिस की अनसुनी से परेशान पीड़ित ने जनसुनवाई पोर्टल का लिया सहारा
विक्की मध्यानी
वाराणसी। पांडेपुर चौराहे पर दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना ने एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सिंधी कॉलोनी निवासी इशांत माखीजा की अपाचे बाइक (नंबर UP65CU1210) चोरी हो गई, लेकिन दो बार तहरीर देने के बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
जानकारी के अनुसार, 8 अप्रैल 2026 को इशांत माखीजा अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या के तहत पांडेपुर स्थित अपनी दुकान खोलने पहुंचे और विक्की मोबाइल के सामने पुल के नीचे बाइक खड़ी कर दी। शाम करीब 9 बजे दुकान बंद कर लौटे तो बाइक गायब थी। आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
बाद में क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि उसी दिन दोपहर करीब 3 बजे एक युवक बाइक लेकर जाता हुआ दिखाई दिया है। इसके बावजूद पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
पीड़ित ने 9 अप्रैल को पांडेपुर चौकी पर प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 13 अप्रैल को दोबारा थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई, फिर भी मामला दर्ज नहीं किया गया।
एफआईआर दर्ज न होने से बाइक बरामदगी की उम्मीद भी धूमिल होती जा रही है। पुलिस की अनदेखी से निराश पीड़ित ने अंततः मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है।
#VaranasiPolice #UPPolice #VaranasiCrime #BikeTheft #Pandeypur #JanSunwai #JusticeForIshant #CyberPoliceUP #UPCMO #ADGZoneVaranasi #CPVaranasi #PoliceInaction
@Uppolice @VaranasiPolice @cpvaranasi @adgzonevns @lkopolice @CMOfficeUP @myogiadityanath
