वाराणसी - स्वैच्छिक रक्तदान और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में
उल्लेखनीय योगदान के लिए साधना फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सौरभ मौर्य को वर्ष 2026 का प्रतिष्ठित अटल बिहारी वाजपेई लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया है। यह सम्मान उन्हें लंबे समय से किए जा रहे जनसेवा कार्यों, विशेष रूप से रक्तदान अभियान में सक्रिय भूमिका के लिए दिया गया।
डॉ. मौर्य ने बताया कि उन्होंने अब तक स्वेच्छा से 228 बार रक्तदान किया है, जिसमें व्होल ब्लड और प्लेटलेट डोनेशन दोनों शामिल हैं। उनके नेतृत्व में साधना फाउंडेशन पिछले 15 वर्षों से लगातार कार्य कर रहा है और अब तक लाखों जरूरतमंद मरीजों को जीवनदायी सहायता मिल चुकी है।
उन्होंने यह भी बताया कि कम उम्र में सबसे अधिक बार रक्तदान करने का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज है। इससे पहले भी उन्हें इंस्पायरिंग यूथ इंडिया अवार्ड और भारतीय सेना द्वारा राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
डॉ. मौर्य ने कहा कि भारत केयर द्वारा वर्ष 2026 का यह पहला राष्ट्रीय सम्मान मिलना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय साधना फाउंडेशन की पूरी टीम, अपने परिवार और देशभर के रक्तदाताओं को दिया।
#DrSaurabhMaurya #AtalBihariVajpayeeAward #LifetimeAchievementAward #BloodDonation #LifeSaver #रक्तदान_महादान #डॉ_सौरभ_मौर्य #ProudMoment #SocialHero #HumanityFirst #Inspiration #NationalAward #अटल_बिहारी_वाजपेयी_पुरस्कार #सेवा_परमो_धर्म #DonateBloodSaveLife #Raktadan #BloodDonor #HealthWarrior #Volunteer #रक्तवीर #जीवनदाता #DrSaurabhMaurya #AtalBihariVajpayeeAward #LifetimeAchievement #BloodDonor #SocialService #Humanity #ProudMoment #NationalHonour #रक्तदान #अटल_सम्मान #समाजसेवा #रक्तवीर
