चंदौली में जुआ सिंडिकेट पर सख्ती, वाराणसी में खुलेआम संचालित अड्डों पर सवाल

 कई स्थानों पर कार्रवाई के बावजूद रोहनिया, आकाश उर्फ मोनू आदमपुर व लल्लापुरा में सक्रिय गिरोहों पर नहीं लग रही लगाम
प्रकाशित खबर 
चन्दौली कप्तान और एडीजी के निर्देश पर  पुलिस ने जुआ सिंडिकेट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस कार्रवाई को लेकर जहां पुलिस की सक्रियता की सराहना हो रही है, वहीं वाराणसी में जुए के अड्डों के खुलेआम संचालन को लेकर सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र में आकाश सिंह उर्फ मोनू द्वारा बेखौफ जुए का अड्डा संचालित किया जा रहा है। आरोप है कि उसे स्थानीय पुलिस का संरक्षण प्राप्त है, साथ ही उसका एक करीबी रिश्तेदार पुलिस विभाग में होने के चलते उसे अतिरिक्त संरक्षण मिलने की बात भी कही जा रही है।

इसी तरह जैतपुरा क्षेत्र में निक्की जायसवाल द्वारा जुए का सिंडिकेट संचालित किए जाने की चर्चा है, जबकि सिगरा थाना क्षेत्र के लल्लापुरा इलाके में रफीक खान उर्फ राजू लंबे समय से जुए-सट्टे का अड्डा चलाता आ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस को इन गतिविधियों की पूरी जानकारी है, बावजूद इसके कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। आरोप यह भी है कि स्थानीय स्तर पर मिलीभगत के कारण ऐसे अवैध कारोबार फल-फूल रहे हैं।

अब देखना यह होगा कि वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस इन आरोपों को कितनी गंभीरता से लेते हुए जुए के इन अड्डों पर कार्रवाई करती है, या फिर यह मुद्दा भी अन्य मामलों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाता है।

#ChandauliPolice #VaranasiCrime #GamblingSyndicate #UPPolice #LawAndOrder #ZeroTolerance #VaranasiNews #ChandauliNews #CrimeControl #ActionAgainstCrime #SattaBazar #VaranasiPolice

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने