भोर से गूंजा जयकारा - कालरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब

 पांडेयपुर स्थित प्राचीन काली मंदिर में सातवें दिन श्रद्धालुओं की लगी लंबी कतार, शाम को भंडारे का आयोजन

राजीव सेठ
वाराणसी - पांडेयपुर स्थित प्राचीन काली मंदिर में चैत्र नवरात्रि के कालरात्रि दिवस (सातवें दिन) शनिवार को भोर से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने मां काली के दरबार में पहुंचकर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए पूजा-अर्चना की और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना दिया।

मंदिर परिसर में “जय मां काली” के उद्घोष से चारों ओर गूंज छाई रही। इस अवसर पर मंदिर को माला, फूल और चुनरी से भव्य रूप से सजाया गया था, जिससे श्रद्धालु विशेष रूप से आकर्षित हुए।


नवरात्रि के नौ दिनों तक लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल में दर्शन-पूजन की सुविधा मिल सके।

इसी क्रम में मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया है। यह भंडारा 28 मार्च 2026 को सायं 5 बजे से प्रारंभ होगा। आयोजन पांडेयपुर (दौलतपुर रोड) स्थित मां काली मंदिर में मां काली मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट एवं सभी भक्तगणों के सहयोग से संपन्न कराया जाएगा।

#Navratri2026#MaaKalaratri#ChaitraNavratri#VaranasiDiaries#JaiMaaKali#PandeypurKaliMandir

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने