नवरात्रि पर मां काली का भव्य श्रृंगार

 

हजारों भक्तों ने महाभंडारे में ग्रहण किया प्रसाद


पांडेयपुर स्थित प्राचीन काली मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब



राजीव सेठ

वाराणसी के पांडेयपुर स्थित प्राचीन काली मंदिर में चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। नवरात्रि के समापन के बाद रविवार को मंदिर परिसर को माला, फूल और चुनरी से आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इस अवसर पर माता काली का विशेष श्रृंगार किया गया। विभिन्न प्रकार के फूलों और मालाओं से सुसज्जित मां का स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। दर्शन के लिए दिनभर भक्तों की भीड़ लगी रही।

शाम 5 बजे से महाभंडारे का आयोजन शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा। इस दौरान हजारों की संख्या में पहुंचे महिला, पुरुष और बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

यह कार्यक्रम माँ काली मंदिर धर्मार्थ चैरिटेबल ट्रस्ट एवं समस्त भक्तगणों के सहयोग से संपन्न हुआ। आयोजन को सफल बनाने में ट्रस्ट के अध्यक्ष सौरभ पांडेय उर्फ जुगनू बाबा सहित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने