सीआरपीएफ 95वीं बटालियन का 38वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

पौधारोपण और मेले के साथ कार्यक्रम की शुरुआत, जवानों व परिजनों को किया गया सम्मानित

वाराणसी। पहड़िया सीआरपीएफ 95वीं बटालियन का 38वां स्थापना दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कमांडेंट राजेश्वर बालापुरकर द्वारा पौधारोपण कर की गई, इसके बाद मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वाहिनी के साहसी कर्मियों और उनके परिवारों को स्थापना दिवस की बधाई दी गई।


कमांडेंट राजेश्वर बालापुरकर ने अपने संबोधन में कहा कि सीआरपीएफ अपनी वीरता और पेशेवराना अंदाज के लिए जानी जाती है और देश के सुरक्षा तंत्र में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने जवानों के साहस और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि बल अपने गौरवशाली इतिहास के साथ पूरी निष्ठा से देश सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। देश को सीआरपीएफ के वीरता और बलिदान पर गर्व है।


कार्यक्रम के दौरान मेले का आयोजन किया गया, जिसमें जवानों और उनके परिवारों के मनोरंजन के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। इनमें ग्लास-बॉल, मटका-डंडा, फुटबॉल टायर, बच्चों के लिए जलेबी रेस तथा महिलाओं के लिए म्यूजिक चेयर प्रमुख रहीं। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अर्चना बालापुरकर के हाथों पुरस्कार वितरित किए गए। इस दौरान सुनीता सिंह और रिंकू भी उपस्थित रहीं।

मेले में विभिन्न राज्यों के प्रसिद्ध व्यंजन और पेय पदार्थों के स्टॉल लगाए गए, जिनका सभी ने आनंद लिया।

कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी आलोक कुमार, असिस्टेंट कमांडेंट अभिषेक सिंह, रंजन सिंह, शिव कुमार दीक्षित, अभिषेक कुमार, निरीक्षक कमलेश कुमार यादव, प्रिंस सिंह, अनिल कुमार यादव, विवेक राय, डी.पी. सिंह, प्रवीण सिंह सहित बटालियन के जवान अपने परिवारों के साथ मौजूद रहे।


#CRPF

#95BnCRPF

#95Battalion

#RaisingDay

#38thRaisingDay

#FoundationDay

#Shaurya

#Valour

#IndianParamilitary

#Bravery

#HindustanKeSher

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने