नव रचना कान्वेंट स्कूल में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

टीमवर्क, आत्मविश्वास और प्रस्तुति कौशल का दिखा शानदार प्रदर्शन



आदर्श पटेल व साकिब खान क्लास 9 में हाइड्रोलिक ब्रेक सिस्टम का प्रॉजेक्ट तैयार किया

वैभव यादव सिकरोल कक्षा 8 चंद्रयान-2 का मॉडल बनाया है

आल्या परवीन क्लास 5th

प्रतीश सिंह कक्षा 6 पत्रकार पुरम निवासी रोबोट का मॉडल

विक्की मध्यानी 

वाराणसी। गिलट बाजार स्थित नव रचना कान्वेंट स्कूल में सोमवार को विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ उदय प्रताप महाविद्यालय के प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया।


इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों की जिज्ञासा, रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच को मंच देने का सशक्त माध्यम है। छात्र अपने बनाए गए मॉडलों, प्रयोगों और नवाचारों के माध्यम से विज्ञान के सिद्धांतों को सरल व रोचक ढंग से प्रस्तुत करते हैं। यह न केवल पुस्तकीय ज्ञान को व्यवहारिक अनुभव से जोड़ती है, बल्कि समस्याओं को समझने और उनके समाधान खोजने की क्षमता भी विकसित करती है। विज्ञान प्रदर्शनी से विद्यार्थियों में टीमवर्क, आत्मविश्वास और प्रस्तुति कौशल का विकास होता है तथा समाज के लिए उपयोगी वैज्ञानिक दृष्टिकोण भी मजबूत होता है।


विद्यालय प्रबंधक रामसुधार सिंह ने विद्यार्थियों को देश की महत्वपूर्ण निधि बताते हुए उनके सर्वांगीण विकास पर बल दिया। वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्या पल्लवी विक्की मध्यानी ने कहा कि विज्ञान और कला का आपसी संबंध जीवन को सार्थक दिशा प्रदान करता है और विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में अहम भूमिका निभाता है।


प्रदर्शनी के दौरान विद्यालय के ग्राउंड फ्लोर पर विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए क्राफ्ट की दुकानें लगाई गईं, जहां आकर्षक हस्तनिर्मित वस्तुओं की लोगों ने जमकर खरीदारी की। प्रथम तल पर विज्ञान से संबंधित सिद्धांतों पर आधारित उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई। द्वितीय तल पर कंप्यूटर एवं गणित के आकर्षक मॉडल प्रदर्शित किए गए, जबकि तृतीय तल पर हिंदी, अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान से जुड़े मॉडल दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यार्थियों ने न केवल मॉडलों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया, बल्कि उनके सिद्धांतों की भी प्रभावशाली व्याख्या की।


इसके अलावा देश की महान विभूतियों को उनके परिधानों में प्रस्तुत किए गए मॉडलों ने दर्शकों को विशेष रूप से अभिभूत किया।


कार्यक्रम में पानमती सिंह, रामबचन सिंह, अरविंद कुमार सिंह, सुधीर कुमार राय, रामानंद तिवारी, रामजी सिंह, दिव्या सिंह, गौतम अरोड़ा सरस, रमेश लालवानी, प्रकाश श्रीवास्तव, नीतू सिंह, जेपी सिंह, पवन कुमार वर्मा सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं शिल्पा श्रीवास्तव, ममता त्रिपाठी, मीरा सिंह, मानसी सिंह तथा शिक्षक सदानंद मौर्य समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।


#NavRachnaConvent #ScienceAndArtExhibition #VaranasiEducation #StudentInnovation #CreativeMinds #ScienceFair2026 #ArtAndCraft #FutureScientists #HolisticDevelopment #GilatBazar #VaranasiNews #LearningByDoing


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने