वाराणसी में जुआ बेलगाम, रोहनिया में आकाश मोनू सुनील सिंह चलाते हैं सिंडिकेट !

 आश्चर्य एसओजी-2 की पहुंच से बाहर कई इलाके

स्थानीय पुलिस की चुप्पी और मिलीभगत के आरोप,  रोजाना लाखों के खेल का दावा

वाराणसी। जुआ, सट्टा और अन्य अनैतिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट द्वारा भले ही एसओजी-2 का गठन किया गया हो, लेकिन जमीनी हकीकत इससे उलट नजर आ रही है। शहर के कई इलाकों में आज भी बेरोकटोक बड़े पैमाने पर जुआ और सट्टा संचालित हो रहा है। न सिर्फ जुए की फड़ें सजी रहती हैं, बल्कि “ऑन डिमांड” नशे और खाने-पीने के सामान की आपूर्ति तक की जा रही है।


रोहनिया थाना क्षेत्र के फरीदपुर और केशरीपुर इलाके में आकाश, मोनू और सुनील सिंह द्वारा लगभग रोजाना लाखों रुपये का जुआ खिलवाने का आरोप है। इन स्थानों पर जुआरियों का नियमित जमघट लगा रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित पुलिस को इसकी पूरी जानकारी है, लेकिन वह मौन साधे हुए है। इस पूरे नेटवर्क में अवनीश राय नामक एक पुलिसकर्मी की संलिप्तता के आरोप भी लगातार उछलते रहे हैं। पूर्व में जुआ खेलते वक्त का एक वीडियो भी वायरल हुआ था,जो रोहनिया का बताया जाता है। (खबर में अपलोड है) बताया जाता है कि करीब तीन महीने पहले जुए की सूचना देने पर आकाश और उसके साथियों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट भी की थी।

इसी तरह कैंट थाना क्षेत्र के नदेसर इलाके की एक बिल्डिंग समेत कई स्थानों पर अशोक और राजा बाबू द्वारा जुए का साम्राज्य चलाए जाने की चर्चा आम है, जहां रोजाना जुए की गतिविधियां सामने आती रहती हैं। सिगरा इलाके में राजू उर्फ रफीक खान के सट्टा खिलवाने की बात कही जा रही है, जबकि भेलूपुर के खोजवा क्षेत्र में  कई जुआ-सट्टेबाज सक्रिय बताए जाते हैं।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शहर का शायद ही कोई इलाका ऐसा बचा हो जहां जुआ और सट्टे का कारोबार न चल रहा हो। सवाल यह है कि एसओजी-2 के गठन के बावजूद इन इलाकों तक कार्रवाई क्यों नहीं पहुंच पा रही है और क्या स्थानीय पुलिस की चुप्पी इस अवैध धंधे को संरक्षण दे रही है।

#VaranasiPolice #UPPolice #CrimeInVaranasi #VaranasiNews #GamblingSyndicate #SOG2 #Rohaniya #YogiAdityanath #UPCrime #जीरोटॉलरेंस

#RohaniyaPolice #CanttVaranasi #Sigra #Bhelupur #KashiNews 

वाराणसी में अवैध जुआ और सट्टा (Illegal gambling in Varanasi)

रोहनिया जुआ सिंडिकेट आकाश मोनू सुनील सिंह (Rohaniya gambling syndicate)

एसओजी-2 वाराणसी पुलिस (SOG-2 Varanasi Police)

कैंट नदेसर सट्टा किंग अशोक राजा बाबू (Nadesar gambling news)

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने