मुगलसराय: रस्तोगी गली में पेट्रोल छिड़ककर आगजनी, दुकान और मकान को भारी नुकसान

अशोक कुमार जायसवाल 



पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) के वेस्टर्न बाजार स्थित रस्तोगी गली में बीती रात करीब 3 बजे एक सनसनीखेज आगजनी की घटना सामने आई। आरोप है कि एक युवक ने पेट्रोल छिड़ककर घर में खड़ी स्कूटी में आग लगा दी, जिससे आग तेजी से फैल गई और दुकान व मकान को भारी नुकसान पहुंचा।

पीड़ित अजय कुमार के अनुसार, उनकी चाय की दुकान पर एक युवक नियमित रूप से चाय पीने आता था। कुछ दिन पहले उसका दुकान पर काम करने वाले एक लड़के से विवाद हो गया था। इसके बाद वह युवक लगातार धमकियां देने लगा और घर में आग लगाने की धमकी भी दी थी, जिसकी सूचना पहले ही कस्बा पुलिस चौकी को दी जा चुकी थी।

बुधवार की भोर में आरोपी ने अपने मंसूबों को अंजाम देते हुए घर के अंदर खड़ी स्कूटी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस घटना में स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि दुकान और मकान को भी काफी नुकसान हुआ है। पीड़ित के अनुसार, आगजनी से करीब ₹2 लाख का नुकसान हुआ है।

घटना की जानकारी मिलते ही मुगलसराय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। ड्यूटी पर तैनात कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।


वहीं, रोहित नामक व्यक्ति ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं क्षेत्र में भय का माहौल पैदा कर रही हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है।


बाईट -पीड़ित -अजय कुमार

#Mughalsarai#Chandauli#PanditDeendayalUpadhyayNagar #UPNews #MughalsaraiNews #RastogiGali#ArsonCase #CrimeNews #PoliceAction #FireIncident #UPPolice#JusticeForAjayKumar#BreakingNews #CrimeAlert #SocialJustice #लेटेस्टन्यूज़

मुगलसराय रस्तोगी गली आगजनी (Mughalsarai Rastogi Gali Fire)

वेस्टर्न बाजार पेट्रोल कांड (Western Bazar Petrol Incident)

अजय कुमार चाय दुकान आग (Ajay Kumar Tea Stall Fire)

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर क्राइम न्यूज़ (PDU Nagar Crime News)

मुगलसराय पुलिस कार्रवाई (Mughalsarai Police Action)

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने