वाराणसी कमिश्नरेट के थाना कैंट क्षेत्र अंतर्गत टकटकपुर स्थित मुहल्ला कैलाशपुरी में उस समय
सनसनी फैल गई, जब नमस्ते आइसक्रीम के खुले गोदाम में एक अज्ञात युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली।
दूरभाष से मिली जानकारी के बाद थाना कैंट के प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। वहां लगभग 30 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव पाया गया। पुलिस द्वारा फील्ड यूनिट को बुलाकर घटनास्थल की गहन जांच कराई जा रही है।
पुलिस युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। प्रथम दृष्टया किसी आपराधिक घटना के संकेत नहीं मिले हैं। थाना अध्यक्ष के अनुसार क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की अफरा-तफरी की स्थिति नहीं है।
पुलिस का कहना है कि आगे की जानकारी प्राप्त होने पर अवगत कराया जाएगा।
#टकटकरपुर #BreakingNews #CrimeNews #IceCreamGodown #DeadBodyFound #LocalNews #HindiNews #आजकीखबर #हड़कंप #MysteriousDeath
टकटकपुर आइसक्रीम गोदाम शव,
टकटकपुर युवक का शव मिला,
ice cream godown dead body Tatakpur,
टकटकपुर ताजा खबर,
टकटकरपुर क्राइम न्यूज,
युवक का शव गोदाम में मिला
