“वाराणसी में RTE प्रवेश प्रक्रिया शुरू: गरीब और अलाभित वर्ग के बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त दाख़िला, जानिए पूरी प्रक्रिया और तारीखें”

 महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार तथा निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम-2009 की धारा 12(1)(ग) के अंतर्गत वाराणसी


जनपद में शैक्षिक सत्र 2026-27 हेतु गैर-सहायतित मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 1 एवं पूर्व-प्राथमिक कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

इस योजना के अंतर्गत अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के बच्चों को निजी विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश प्रदान किया जाएगा। पात्र वर्गों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग बच्चे, HIV/कैंसर पीड़ित अभिभावकों के बच्चे, निराश्रित बच्चे तथा गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों के बच्चे शामिल हैं।

प्रवेश प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन होगी। अभिभावकों को आवेदन करते समय आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे। बच्चे का चयन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वाराणसी ने जनपद के सभी पात्र अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों के भीतर अपने ग्राम पंचायत/वार्ड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गैर-सहायतित विद्यालयों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन अवश्य करें।

प्रवेश से संबंधित किसी भी समस्या के लिए जनपद स्तर पर हेल्पलाइन नंबर 0542-2983598 अथवा संबंधित खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

RTE Admission Varanasi 2026 RTE UP Online एडमिशन निःशुल्क शिक्षा अधिकार अधिनियम RTE Free Admission Private School RTE Varanasi Lottery Result RTE Class 1 Admission UP RTE Pre Primary Admission 2026 Basic Shiksha Adhikari Varanasi RTE Uttar Pradesh News Free School Admission for Poor चिल्ड्रन

#RTEAdmission2026
#RTEVaranasi
#FreeEducation
#RightToEducation
#UPEducation
#BasicShiksha
#EducationForAll
#RTEOnlineForm
#SchoolAdmission
#VaranasiNews
#UPNews
#बालशिक्षा
#निःशुल्कशिक्षा
#सरकारीयोजना

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने