भाजपा को मिला नया युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, नितिन नवीन के नाम पर लगी मुहर, बक्सर में जश्न

 भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने तेज-तर्रार युवा नेता और बाकिंपुर (पटना) से विधायक  नितिन नवीन  को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है।




पार्टी नियमावली के अनुसार कल राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन हुआ, जिसमें नितिन नवीन  का एकमात्र नामांकन पत्र दाखिल किया गया था। इसके बाद आज विधिवत उन्हें भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।


इससे पूर्व यह पद  जेपी नड्डा जी के पास था। नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के साथ ही पूरे देश में, खासकर बिहार भाजपा में उत्साह की लहर दौड़ गई है। भाजपा के इतिहास में यह पहला अवसर है जब इतनी कम उम्र में किसी विधायक एवं मंत्री को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की कमान सौंपी गई है।

इस ऐतिहासिक फैसले से भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए नए युग की शुरुआत बताया और गर्व की अनुभूति व्यक्त की।


इसी खुशी और गौरव के माहौल में बक्सर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय अहिरौली में रंग-गुलाल लगाकर, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर तथा आतिशबाजी कर खुशी का इज़हार किया। कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए विश्वास जताया कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी।


इस अवसर पर प्रमुख रूप से निर्भय राय, रमेश गुप्ता, विनोद राय, लक्ष्मण शर्मा, धनंजय त्रिगुण, मनोज पांडेय, दीपक पाण्डेय, प्रमोद मिश्रा, दिलीप चन्द्रवंशी, संध्या पाण्डेय, सुनील सिंह, आशानंद सिंह, कंचन जयसवाल, प्रिया राय, नीलम सहाय, ब्रजेश चौबे, अतिशय लाल, भगवान त्यागी, विनोद उपाध्याय,  श्रीकांत तिवारी, बटेश्वर मिश्रा, मदन दुबे, भाष्कर सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे उमाशंकर राय, जिला मीडिया प्रभारी, भाजपा बक्सर ने कहा कि “नितिन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना युवा नेतृत्व पर पार्टी के भरोसे का प्रतीक है। यह निर्णय संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा देगा।”

#नितिन_नवीन #BJPNationalPresident #भाजपा #BJPBihar #BuxarBJP #युवा_नेतृत्व #BJPNews #BiharPolitics #भाजपा_राष्ट्रीय_अध्यक्ष #NitinNavin

#नितिन_नवीन#BJPNationalPresident

#भाजपा

#BJPBihar

#BuxarBJP

#युवा_नेतृत्व

#BJPNews

#IndianPolitics

#BiharPolitics

#भाजपा_राष्ट्रीय_अध्यक्ष

#NewLeadership

#BJPLive

#PoliticalNews

#बीजेपीवर्कर्स नितिन नवीन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष

BJP New National President Nitish Navin Hindi

बिहार भाजपा खबर

बक्सर भाजपा कार्यकर्ता जश्न

युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा

Nitish Navin BJP News

भाजपा संगठन समाचार

BJP Bihar Latest News Hindi

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने