मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्रा 'दयालु' और भाजयुमो नेता श्रीजीत सिंह ने दुर्गाकुंड में परोसी 'समरसता की खिचड़ी', उमड़ा जनसैलाब

समाज सेवक नलिन पांडे, भाजयुमो नेता श्रीजीत सिंह, बृजेंद्र दुबे के संयोजन में भव्य 'समरसता खिचड़ी भोज'
, मुख्य अतिथि मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्रा 'दयालु' ने बढ़ाई शोभा












वाराणसी | 15 जनवरी, 2026 काशी के दुर्गाकुंड क्षेत्र में आज मकर संक्रांति का पर्व सेवा और समरसता के उत्सव के रूप में मनाया गया। नलिन पांडे, भाजयुमो महानगर मंत्री श्रीजीत सिंह और उनकी टीम द्वारा आयोजित 'समरसता खिचड़ी भोज' में उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष एवं खाद्य मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्रा 'दयालु' मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

महंत गुलाब गुरु के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम का स्वागत श्रीजीत सिंह, नलिन पांडे और कुश सिंह ने भव्य तरीके से किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अभय पांडे (विधि अधिकारी, BHU), शिव नारायण पांडे 'बब्बू भैया', अशोक सेठ (पार्षद, खोजवां), भाजपा नेता सौरभपाठक, भाजपा नेता राकेश सिंह, संजय सिंह, ओमप्रकाश सिंह और आनंद वर्मा उपस्थित रहे।


ऊर्जावान कार्यकर्ताओं ने संभाली कमान

कार्यक्रम के आयोजक श्रीजीत सिंह, नलिन पांडे, कुश सिंह, बृजेंद्र कुमार दुबे,

सुनील सिंह, पंकज सिंह और कृष्ण कांत रस्तोगी, मनोज जायसवाल, राजीव, नीतीश, किशन, विकास, अभय, प्रीतेश, शुभम, सोनू, राहुल, श्रवण, कुशल, अजय, विशाल

, राजू, अमन, लक्ष्मी, बटुक और किशन ने पूरी ऊर्जा के साथ व्यवस्था संभाली। हजारों की संख्या में आए श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों ने एक साथ बैठकर खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया, जो समाज में 'समरसता' का एक सशक्त संदेश दे गया।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने