चंदौली में हैवानियत: चंद गज जमीन के लिए मां-बेटी को बेरहमी से पीटा, वीडियो देख दहल जाएगा दिल!

 रेलवे की जमीन पर कब्जे के विवाद में मां-बेटी पर जानलेवा हमला, वीडियो वायरल

चंदौली |

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रेलवे की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग महिला और उसकी बेटी के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो युवक एक महिला को जमीन पर पटककर लात-घूंसे से बेरहमी से पीट रहे हैं, जबकि पीड़िता मदद के लिए चिल्लाती रही।

बताया जा रहा है कि विवाद रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से दूध का खटाल चलाने को लेकर हुआ। आरोप है कि इसी मामले में मनबढ़ भाइयों ने बुजुर्ग महिला और उसकी बेटी पर हमला कर दिया। हमले में मां-बेटी को गंभीर चोटें आई हैं।

यह मामला अलीनगर थाना क्षेत्र के मानस नगर रेलवे कॉलोनी का है। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

#Chandauli #UPPolice #ChandauliPolice #Alinagar #UttarPradesh #LawAndOrder#CrimeNews #ViralVideo #BreakingNews #RailwayLandDispute #CrimeInUP #IndianRailways #RailMinIndia #CMOfficeUP

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने