वाराणसी: 35 साल पुराने मामले में भेलुपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार अभियुक्तों के घर चस्पा हुआ 82 CrPC का नोटिस

वाराणसी। न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वाले अपराधियों के खिलाफ वाराणसी पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है।


 सहायक पुलिस आयुक्त भेलुपुर, गौरव कुमार के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक सुधीर त्रिपाठी के नेतृत्व में भेलुपुर पुलिस ने वर्ष 1991 से फरार चल रहे हत्या के आरोपियों के विरुद्ध 82 CrPC (उद्घोषणा) की कार्रवाई की है।

क्या है पूरा मामला?

मुकदमा अपराध संख्या 187/1991, धारा 147, 148, 149, 302 (हत्या) के तहत नामजद अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे थे। न्यायालय द्वारा बार-बार गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी होने के बावजूद ये आरोपी पेश नहीं हो रहे थे।

इन अभियुक्तों पर हुई कार्यवाही:

जियालाल (पुत्र कल्लू) - निवासी सराय नंदन किरहिया।

गोपाल, कन्हैयालाल व बंसीलाल (पुत्रगण पुरुषोत्तम) - निवासी सराय नंदन खोजवा।

पुलिस की चेतावनी: हाजिर न होने पर होगी कुर्की

चौकी प्रभारी पियूष सिंह, उप-निरीक्षक विनय यादव, योगेंद्र प्रताप सिंह और कांस्टेबल अनुराग यादव की टीम ने ढोल-नगाड़ों के साथ अभियुक्तों के आवास पर पहुंचकर मुनादी की और नोटिस चस्पा किया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय के भीतर अभियुक्त  न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो धारा 83 CrPC के तहत उनकी संपत्ति कुर्क करने की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

#VaranasiPolice #UPPolice #BhelupurPolice #LawAndOrder #CrimeNews #VaranasiNews #82CrPC #ActionAgainstCriminals #JusticeDelayedNotDenied #UPCrime

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने