एसडीएम व एडीसीपी की मौजूदगी में हुआ आयोजन, ‘नर सेवा नारायण सेवा’ का संदेश
बड़ागांव।ब्लॉक के खरावन ग्राम सभा में शुक्रवार को कड़ाके की ठंड के बीच मानवीय संवेदना और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की गई। कंबल वितरण कार्यक्रम में 350 जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर ठंड से राहत पहुंचाई गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एसडीएम प्रतिभा मिश्रा रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि एडीसीपी वैभव बाँगर और नायब तहसीलदार राधेश्याम यादव उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि एसडीएम प्रतिभा मिश्रा ने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की सहायता करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन न सिर्फ जरूरतमंदों को राहत देते हैं, बल्कि समाज में आपसी सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को भी मजबूत करते हैं। एडीसीपी वैभव बाँगर ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर ऐसे कार्यों में भागीदारी निभानी चाहिए।
कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिवक्ता हेमंत दुबे ने बताया कि यह कार्यक्रम वह हर वर्ष लगातार आयोजित करते आ रहे हैं। उनका कहना है कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है। हमारा प्रयास ठंड के मौसम में जरूरतमंद व्यक्ति सुरक्षित रहे है। उनके इस संकल्प को ग्रामीणों ने भी खूब सराहा।हेमंत की क्षेत्र में सामाजिक सेवा में पहचान है
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य शरद सिंह भीम, ग्राम प्रधान दीपक सिंह, अमित मिश्रा, सुमन्त दूबे, ज्ञानेद्र दूबे, संतोष मिश्रा, बृजेश मिश्रा, नितेश मिश्रा, चौकी इंचार्ज अविनाश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस पहल को सराहते हुए इसे जरूरतमंदों के लिए संजीवनी बताया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की निरंतरता की अपेक्षा है
#कंबलवितरण #मानवसेवा #नरसेवानारायणसेवा #सामाजिकसेवा #जरूरतमंदोंकीमदद #ठंडसेराहत #खरावन #बड़ागांव #वाराणसी #चैरिटेबलट्रस्ट #सेवाभाव #समाजसेवा #जनकल्याण #प्रशासनसाथ
#BlanketDistribution #HumanityFirst #NarsevaNarayanSeva #SocialService #HelpingNeedy #WinterRelief #Kharawan #Badagaon #Varanasi #CharitableTrust #CommunityService #PublicWelfare #ServeHumanity।



