आईपीएल में सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार

 लंका पुलिस की कार्रवाई

गिरफ़्तारी करने वाली टीम 


 10 मोबाइल, 2 कैलकुलेटर और 2 नोटबुक बरामद



वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी में अवैध गतिविधियों की रोकथाम और युवाओं को जुए की लत से बचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत लंका थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस उपायुक्त, काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के मार्गदर्शन में लंका पुलिस ने आईपीएल में सट्टा लगाने वाले गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 10 मोबाइल फोन (8 एंड्रॉयड, 2 कीपैड), 2 कैलकुलेटर और 2 नोटबुक बरामद की गई हैं।


ऐसे हुई कार्रवाई

29 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लंका थाना क्षेत्र में कुछ लोग आईपीएल मैच के नाम पर सट्टा लगा रहे हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दबिश दी और मौके से सात लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से जुए में इस्तेमाल हो रहे मोबाइल फोन, कैलकुलेटर और नोटबुक बरामद की गईं। सभी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।


पंजीकृत अभियोग:

मु0अ0सं0 0140/2025, धारा 318 (4) बीएनएस व 3/4 जुआ अधिनियम, थाना लंका, वाराणसी


गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम और पते:


1. विश्वजीत सिन्हा, डी-7/37 सरकन्दगली, दशाश्वमेध



2. राजेश सिन्हा, डी-7/37 सरकन्दगली, दशाश्वमेध



3. दीपू सिन्हा, डी-7/37 सरकन्दगली, दशाश्वमेध



4. विकास सोनकर, बड़ी गैबी, विरदोपुर, भेलूपुर



5. दीपक केशरी, एन 16/14, बड़ी गैबी, भेलूपुर



6. विष्णु सेठ, एन 12/236 डी-8, जक्खा जज कॉलोनी, बजरडीहा, भेलूपुर



7. संजय कुमार, बड़ी गैबी, भेलूपुर




गिरफ्तारी की जगह और समय:

29 अप्रैल 2025 को विश्वजीत सिन्हा के मकान के ऊपर का खुला भाग, छित्तूपुर खास, थाना लंका क्षेत्र


पूछताछ में हुआ खुलासा

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे आईपीएल मैचों में खिलाड़ियों व रन पर पैसे लगाकर सट्टा खेलते हैं। उन्होंने बताया कि वे हर्षित खान चन्दानी (निवासी पीडीआर, गोदौलिया) के निर्देश पर काम करते हैं, जो उन्हें ओला वेट पर आईडी भेजते हैं। यह सट्टा कमीशन पर कराया जाता है और अधिकांश लेनदेन ऑनलाइन होता है। वे अब तक करोड़ों रुपये सट्टे में लगा चुके हैं।


बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:


प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र


उप निरीक्षक सौरभ कुमार तिवारी


प्रभारी उप निरीक्षक सिद्धान्त राय


कांस्टेबल प्रमोद कुमार


कांस्टेबल मनोज सिंह


कांस्टेबल अमित शुक्ला


कांस्टेबल पवन यादव


कांस्टेबल कृष्णकान्त पाण्डेय


कांस्टेबल सुरज सिंह।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने