इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर लड़की ने सस्ती लोकप्रियता के लिए ऑटो चालक को जमकर पिटा

क्या सस्ती लोकप्रियता के लिए ऑटो चालक को मार कर बनाया और वायरल  किया गया वीडिओ ?



कुछ दिन पहले वाराणसी के भेलुपुर थाने मे  भी इसी प्रकार का एक मामला देखा गया 

Banarash_ke_kareja इन्फ्लुएंसर अभिषेक सिंह और साधु राधेश्याम  बाबा 


अभी की घटना वाराणसी के बगल के जिले मिर्जापुर से 

विस्तार से जानिये क्या है प्रकरण 

 मिर्जापुर: लड़की ने ऑटो चालक को जमकर पिटा, पिटाई का वीडियो लड़की ने खुद किया वायरल, केस दर्ज, 

मूल और वास्तविक वीडिओ 


 इंस्टाग्राम पर गाने के अपलोड किया गया वीडिओ  

       



मिर्जापुर : किराया मांगने पर लड़की ने ऑटो चालक को पीट दिया, ऑटो चालक हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा लड़की गाली गलौज करते हुए पीटती रही. वीडियो बनवा कर इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया. ऑटो चालक ने कहा कि कार्रवाई नहीं होगी तो आत्महत्या कर लेंगे मेरे इज्जत की धज्जियां उड़ाई गई है , लड़की ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर धमकी दिया जो गलत करेगा उसे जिंदा गाड़ देंगे मैं किसी के बाप से नहीं डरती, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी गई है


जानिए क्या बोले दोनों पक्ष 


मिर्जापुर जनपद में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां किराया मांगने पर ऑटो चालक को लड़की पीट रही है. पूरा मामला कटरा थाना क्षेत्र के पथरहिया मोहल्ले का है. जहां ऑटो चालक द्वारा किराया मांगने पर लड़की ने बीच सड़क पर जमकर पिटाई कर दी. और पिटाई का वीडियो अपने बहन से बनवाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड दिया हैं. वीडियो वायरल होने के बाद ऑटो चालक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है.बताया जा रहा है विमलेश कुमार शुक्ला बहुती बेलहरा गांव लालगंज का रहने वाले है ऑटो ऑटो चलाते है 10 जनवरी 2025 को गुलालपुर से मिर्जापुर की तरफ आ रहे थे. बरकछा के पास से दो लड़कियां ऑटो में बैठकर पथरहिया आई उतरने पर जब किराया मांगा गया तो लड़की ने बोला स्टूडेंट है किराया नहीं देंगे ऑटो चालक ने जबरन किराया लेना चाह इसी से नाराज होकर एक लड़की ने पिटाई कर दी और साथ में मौजूद लड़की ने वीडियो बना लिया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.


ऑटो चालक ने कहा किराया मांगने पर मारने लगी लड़किया 


विमलेश कुमार शुक्ला ऑटो चालक

बिमलेश कुमार शुक्ला ने बताया किराया मांगा था इसी से नाराज होकर लड़कियों ने पिटाई की है| कॉलर पकड़ कर मारने लगी और अपने बहन से वीडियो भी बनवाया है इस दौरान हम माफी मांगने लगे छोड़ दीजिए किराया नहीं मांगेंगे इसके बावजूद भी मरती रही मेरे इज्जत की धजिया उड़ा दी है कार्रवाई नहीं की जाती है तो हम आत्महत्या कर लेंगे| हमारे सीने में चोट आई है मेडिकल कराने अस्पताल आया हुआ हूं हालांकि बाद में लड़की ने इंस्टाग्राम से वीडियो पिटाई का डिलीट करते हुए एक नया वीडियो अपलोड कर धमकी दिया है


वहीं ऑटो चालक की पिटाई करने वाली लड़की ने वीडियो पोस्ट कर हैरान करने वाली सच्चाई बताई है। 


प्रियांशी पांडेय, आरोपी लड़की

जिसमें कहांकि," मैं प्रियांशी पांडेय हूं जो मिर्जापुर की रहने वाली हूं. 6 जनवरी को सुबह 11 बजे एक घटना हुई, ऑटो से बरकछा आने के लिए ऑटो के पास गई, वहां पर खड़े एक आदमी ने गंदी बात बोला, उसने बोला कि यह लड़की रोज शहर आती है, और पैसों पर चलती है, लेने लायक है। इस तरीके से उसने मुझे बोला तो मैने पूछा कि भैया आपने ऐसा क्यों बोला, तो ऑटो चालक ने बोला कि मैने ऐसा नहीं बोला। जब हमने दोबारा पूछा तो उसने कहा हां मैने ऐसा बोला, इस बात को लेकर हमने मारपीट की, वीडियो भी बनाया, जब हमे धमकी आने लगी तब हमने वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया",।

यहाँ यह बताना जरुरी है प्रियांशी पांडेय  इंस्टाग्राम पर  priyanshi_mzp के नाम से आई डी है  जिसपर  कई एल्बम और  कई रील अपलोड है 







पीड़ित ऑटो चालक विमलेश कुमार ने कटरा पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि ऑटो में प्रियांशी पांडेय और प्रिया पांडेय दो लड़कियां ऑटो में बैठकर आई जब किराया 15-15 रुपये मांगा गया दोनो देने से इनकार कर दिया कहा कि स्टूडेंट है किराया नहीं देते. पिटाई की और वीडियो भी वायरल कर दिया.




ओपी सिंह अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन मिर्जापुर।


वही पूरे मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि एक पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा था, जिस मामले में पीड़ित के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है.




एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने