वाराणसी विकास प्राधिकरण, वाराणसी
सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर वाराणसी विकास प्राधिकरण में सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा तथा अपर सचिव डॉ. गुडाकेश शर्मा द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा एवं राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ करने का संकल्प लिया। सभी ने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी एवं कानून के नियमों का पालन करने, न तो रिश्वत लेने और न ही देने, सभी कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने तथा जनहित एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
शपथ के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार मुक्त कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने तथा अपने आचरण एवं कार्यों के माध्यम से समाज में ईमानदारी और सत्यनिष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल जी के राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं अखंड भारत के निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों एवं विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया गया।

