डिपो से निकलने वाले टैंकर चालक ट्रांसपोर्टर कर रहे खेल
चंदौली। अलीनगर क्षेत्र में डिपो से निकलने वाले तेल टैंकरों से तेल कटिंग का खेल चलने की चर्चा है। सूत्रों के अनुसार, इस गतिविधि को लेकर कुछ ट्रांसपोर्टरों के नाम सामने आ रहे हैं। आरोप है कि सरेसर रोड सहित कुछ स्थानों पर टैंकरों से तेल निकालने का खेल चल रहा है।
सरेसर रोड पर गतिविधियों की चर्चा
सूत्रों के अनुसार, सरेसर रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप के आगे दिलीप पटेल से जुड़ी कथित गतिविधियों की चर्चा है। इसके अलावा आरके बीके पंप के सामने भी तेल कटिंग होने की बात सामने आ रही है।
कई ट्रांसपोर्टरों के नाम चर्चा में
सूत्रों के अनुसार, इस कथित कारोबार के सिलसिले में विकास चौहान, दिलीप पटेल, राजू सिंह, विजय यादव उर्फ सेठ और जवाहिर यादव के नाम सामने आ रहे हैं।
जांच हुई तो खुल सकता है पूरा मामला
डिपो से निकलने वाले तेल टैंकरों की आवाजाही, उनके निर्धारित मार्ग और रास्ते में होने वाली गतिविधियों की जांच से कथित तेल कटिंग के मामले में स्थिति स्पष्ट हो सकती है। संबंधित विभागों की ओर से टैंकरों की निगरानी और संदिग्ध स्थानों की जांच किए जाने की जरूरत है।
अब सवाल यह है कि यदि इन स्थानों पर टैंकरों से तेल निकालने का खेल चल रहा है तो संबंधित विभागों की नजर इस पर क्यों नहीं पड़ रही है। मामले में कुछ पुलिस कर्मियों टैंकर चालकों और ट्रासपोर्टर सिंडिकेट सक्रिय है।
