शिवपुर में आवारा कुत्तों के विवाद में क्रॉस एफआईआर : पशु क्रूरता बनाम गंदगी-धमकी के आरोप

 शिवपुर में आवारा कुत्तों के विवाद में क्रॉस एफआईआर : पशु क्रूरता बनाम गंदगी-धमकी के आरोप  


विक्की मध्यानी

 महिला ने लगाए एयरगन से हमले के आरोप, रिटायर्ड अफसर ने की सुरक्षा की गुहार


*वाराणसी।* शिवपुर थाना क्षेत्र की जगन्नाथपुरी कॉलोनी में आवारा कुत्तों को लेकर विवाद गहरा गया। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर क्रॉस एफआईआर दर्ज कराई है।

जगन्नाथपुरी निवासी आकांक्षा सिंह ने आरोप लगाया कि पड़ोसी अविनाश चंद्र सिन्हा ने 18 व 19 अगस्त को उनके मोहल्ले के 2 सामुदायिक कुत्तों पर एयरगन से फायर कर उन्हें अधमरा कर दिया। पीड़िता ने सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपे हैं। उनका कहना है कि यह कृत्य BNS व पशु क्रूरता अधिनियम का उल्लंघन है।

वहीं दूसरे पक्ष सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक अविनाश सिन्हा ने तहरीर में कहा कि आकांक्षा ने बिना पंजीकरण 5-6 कुत्ते पाल रखे हैं। ये कुत्ते कॉलोनी में गंदगी फैलाते और लोगों पर हमला करते हैं। 18 अगस्त की रात कुत्तों को भगाने पर आकांक्षा व उनके पति ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।

शिवपुर थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। साक्ष्यों के परीक्षण के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद कॉलोनी में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से आवारा कुत्तों के समुचित प्रबंधन की मांग की है।

**

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने