चार आरोपी गिरफ्तार
सिरहिरा तिराहा के पास दुकान के पीछे चल रही थी हार-जीत की बाजी
₹10,400 मालफड़ और 52 ताश के पत्ते बरामद
थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की कार्रवाई
सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
अचूक रणनीति
वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट के गोमती ज़ोन में जुआरियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कपसेठी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹10,400 मालफड़, ₹500 जामा तलाशी की धनराशि तथा 52 अदद ताश के पत्ते बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर थाना कपसेठी में सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त को सिरहिरा तिराहा के पास एक दुकान के पीछे हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश दी और मौके से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राहुल उर्फ विवेक सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह, अनुज सिंह पुत्र समर बहादुर सिंह, आशिष कुमार सिंह पुत्र रमेश सिंह तथा प्रवेश सिंह पुत्र सभाजीत सिंह, सभी निवासी ग्राम घोसिला, थाना कपसेठी, जनपद वाराणसी के रूप में हुई है।
पुलिस ने मौके से ₹10,400 नगद मालफड़, 52 अदद ताश के पत्ते तथा अभियुक्तों की जामा तलाशी से ₹500 नगद बरामद किए। इसके आधार पर चारों अभियुक्तों के विरुद्ध सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इस कार्रवाई में विकास कुमार मौर्य, थानाध्यक्ष थाना कपसेठी, उ0नि0 मधुसूदन त्रिपाठी, चौकी प्रभारी कालिका बाजार, उ0नि0 करूणा सागर तिवारी, उ0नि0 शशांक राय, हे0का0 राजेन्द्र यादव, आ0 रामआशिष कुमार तथा आ0 हिमान्शु पाण्डेय शामिल रहे।
