21 लाख रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा: भेलूपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

अचूक रणनीति


वाराणसी। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भेलूपुर पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (जवाहर नगर शाखा) के खाते से धोखाधड़ी कर 21 लाख रुपये उड़ाने वाले दो शातिर अभियुक्तों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

भेलूपुर प्रभारी निरीक्षक और खोजवा चौकी इंचार्ज की कार्यशैली की सराहना

इस पूरी कार्रवाई में भेलूपुर थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन की बेहद अहम भूमिका रही। उनके सटीक दिशा-निर्देशों के चलते टीम ने त्वरित और योजनाबद्ध तरीके से काम किया।

वहीं, खोजवा चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक मनोज कुमार चौहान ने अपने सूझबूझ, मुस्तैदी और उत्कृष्ट फील्ड इनपुट से इस मामले की गुत्थी सुलझाने में मुख्य भूमिका निभाई। उनकी इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की स्थानीय जनता और उच्चाधिकारियों द्वारा जमकर सराहना की जा रही है।

ऐसे हत्थे चढ़े आरोपी

पीड़िता द्वारा बैंक खाते से 21 लाख रुपये की ठगी की शिकायत दर्ज कराने के बाद, भेलूपुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की थी।

खोजवा चौकी इंचार्ज मनोज कुमार चौहान की टीम ने जाल बिछाकर 1 अगस्त 2026 को शंकुलधारा पोखरे के पीछे मैदान के पास से दोनों अभियुक्तों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 15,000 रुपये नकद और 01 एयरटेल कंपनी का सिम कार्ड बरामद किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

बाबू पाण्डेय (उम्र लगभग 28 वर्ष) - निवासी: घसियारी टोला, दुर्गाकुण्ड, थाना भेलूपुर, वाराणसी।

मुकेश कुमार गुप्ता (उम्र लगभग 31 वर्ष) - निवासी: ककरमत्ता साउथ, थाना मडुवाडीह, वाराणसी।

सफलता पाने वाली पुलिस टीम:

इस सराहनीय कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह और खोजवा चौकी प्रभारी मनोज कुमार चौहान के अलावा उप-निरीक्षक संदीप सिंह, हेड कांस्टेबल करुणानिधान सिंह, कांस्टेबल अनुराग यादव, रामलखन, अच्छेलाल और सौरभ की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने