डिप्टी सीएम डॉ. ब्रजेश पाठक द्वारा
डॉ. पंकज राजहंस को प्रदान किया गया सम्मान
वाराणसी/लखनऊ। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, गुणवत्ता आधारित शिक्षण और देश के तेजी से उभरते संस्थानों में अपनी मजबूत पहचान बनाने के लिए माइक्रोटेक कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी को प्रतिष्ठित अटल अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान लखनऊ में आयोजित एक समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. ब्रजेश पाठक द्वारा प्रदान किया गया। संस्थान की ओर से यह सम्मान माइक्रोटेक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के कार्यकारी निदेशक एवं डॉ. पंकज राजहंस ने प्राप्त किया। डॉ. राजहंस भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली के पूर्व छात्र भी हैं।
संस्थान प्रबंधन ने इस उपलब्धि को विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं पूरे माइक्रोटेक परिवार के समर्पण, परिश्रम और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान संस्थान को भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, उत्कृष्टता और नेतृत्व निर्माण के लिए निरंतर प्रेरित करता रहेगा।
माइक्रोटेक कॉलेज ने कहा कि संस्थान का लक्ष्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उन्हें सक्षम, कुशल और भविष्य का नेतृत्व करने योग्य बनाना है। यह सम्मान उसी दिशा में किए जा रहे सतत प्रयासों की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

