महिलाओं से अभद्रता और पर्यटकों से बदसलूकी का आरोप
वाराणसी।पंचकोशी रोड, हरहुआ
गर्मी से राहत पाने और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने की चाहत लेकर वाटर पार्क पहुँचने वाले पर्यटकों के साथ बदसलूकी का एक गंभीर मामला सामने आया है। पंचकोशी रोड (हरहुआ) स्थित एक्वालैंड वाटर पार्क' (Aqualand Water Park) में प्रबंधन और उनके बाउंसरों पर महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर उन्हें परेशान करने और पर्यटकों के साथ सरेआम गुंडागर्दी करने का आरोप लगा है।
बैग चेकिंग के नाम पर महिलाओं से मानसिक अभद्रता-
पीड़ित रत्नेश मिश्रा के परिवार और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाटर पार्क के प्रवेश द्वार पर तैनात जेंट्स बाउंसर महिलाओं की सुरक्षा और मर्यादा को ताक पर रखकर चेकिंग कर रहे हैं। आरोप है कि महिला बाउंसरों की अनुपस्थिति या उनकी अनदेखी कर पुरूष बाउंसर महिलाओं के बैग की चेकिंग कर रहे हैं। इस दौरान महिलाओं से बेहद आपत्तिजनक और अशिष्ट लहजे का प्रयोग कर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। सुरक्षा के नाम पर की जा रही यह हरकत महिलाओं को असहज और अपमानित करने वाली है।
घटना का दूसरा पहलू रेन डांस (Rain Dance) के पास सामने आया। जब वहाँ मौजूद मेहमानों (Guests) ने मनोरंजन के लिए गाने की आवाज़ को लेकर बात की तो वाटर पार्क के कर्मचारी भड़क गए। शालीनता से बात करने के बजाय कर्मचारियों ने दबंगई दिखाते हुए पर्यटकों से कहा किसी तरह की रिक्वेस्ट मत करो और यहाँ ताव मत दिखाओ समेत बदसलूकी पर उतारू हो गयें।और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर पर्यटकों के मनोरंजन के अधिकार को तो छीना ही गया, साथ ही उनके आत्मसम्मान को भी ठेस पहुँचाई गई।
CCTV फुटेज मांगने पर प्रबंधन ने दिखाई 'गुंडागर्दी'-
जब पीड़ित ने इस पूरी बदसलूकी और अभद्रता का विरोध किया और अपनी बात को साबित करने के लिए प्रबंधन से सीसीटीवी (CCTV) फुटेज दिखाने की मांग की, तो वाटर पार्क प्रशासन पूरी तरह से अपने बचाव में उतर आया। अपनी गलतियों को छुपाने के लिए प्रबंधन ने पर्यटकों पर ही रौब झाड़ना शुरू कर दिया और बेहद कड़े लहजे में सवाल किया कि तुम किस अधिकार से CCTV फुटेज मांग रहे हो।
सवाल यह है क्या पैसे देकर मनोरंजन के लिए आये लोगों को सुरक्षा और सम्मान के बदले केवल अपमान मिलेगा सुरक्षा के लिए रखे गए बाउंसर अगर लोगों के लिए डर और अभद्रता का कारण बन जाएं, तो ऐसे संस्थानों पर कार्रवाई क्यों नहीं होनी चाहिए।
पीड़ितों का आरोप है कि 'एक्वालैंड वाटर पार्क' अब मनोरंजन का केंद्र कम और बाउंसरों व कर्मचारियों की मिलीभगत से चलने वाला गुंडागर्दी का अड्डा ज्यादा बनता जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस को इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए ताकि भविष्य में किसी भी महिला या परिवार के साथ ऐसी अभद्रता न हो।
#VaranasiNews #AqualandWaterPark #VaranasiPolice #Harhua #UPNews #PublicSafety #AchookRanniti
