पांडेपुर में सजी फैशन की नई दुनिया, लक्की साड़ी घर की तीसरी शाखा का भव्य शुभारंभ

 मुखिया हासानंद बदलानी ने किया उद्घाटन, तीन दिन तक चलेगा जश्न


विक्की मध्यानी


वाराणसी। परंपरा और आधुनिकता के संगम के साथ पांडेपुर स्थित प्रसाद सुपरमार्केट में लक्की साड़ी घर की तीसरी शाखा का बृहस्पतिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। रौनक, उल्लास और आशीर्वाद से सजे इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुखिया हासानंद बदलानी ने फीता काटकर नए प्रतिष्ठान की शुरुआत की। शंख ध्वनि और मंगल गीतों के बीच हुए उद्घाटन ने पूरे बाजार में उत्सव का माहौल बना दिया।



प्रोपराइटर श्री भगवान दास लखमानी व दीपक लखमानी ने बताया कि बड़े भाई अजय लखमानी की व्यावसायिक कुशलता और ग्राहकों के स्नेह से मिली ऊर्जा ही इस विस्तार का आधार है। उन्होंने कहा कि लक्की साड़ी घर में बनारसी साड़ियों की पारंपरिक बुनकरी से लेकर डिजाइनर लहंगे, फैंसी सूट और ट्रेंडी परिधानों तक हर वर्ग की महिलाओं के लिए संपूर्ण संग्रह उपलब्ध रहेगा। गुणवत्ता और वाजिब दाम हमारी पहचान है।


उद्घाटन का उत्सव तीन दिन, 25, 26 और 27 जून तक अनवरत चलेगा। इन तीन दिनों में पधारने वाले हर अतिथि-ग्राहक के लिए जलपान और आत्मीय सत्कार की व्यवस्था की गई है।


समारोह की शोभा बढ़ाने वालों में डॉ. कैलाश जायसवाल, डॉ. रितेश जायसवाल, पांडेपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष हृदय गुप्ता, मीडिया प्रभारी मनीष मौर्य, एसएसडी धाम अध्यक्ष रवि घावरी, दिलीप लोकवानी, कृष्णा सिंह, संजू मध्यानी, अविनाश राय सहित क्षेत्र के सैकड़ों व्यवसायी, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक शामिल रहे। सभी ने नए प्रतिष्ठान की उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की।


गौरतलब है कि लक्की समूह की लक्की कलेक्शन और मंगलम लक्की च्वाइस शाखाएं पहले से ही पारिवारिक खरीदारी का भरोसेमंद केंद्र हैं। नई शाखा के खुलने से पांडेपुर और आसपास की महिलाओं को नवीनतम फैशन के लिए एक और सुसज्जित विकल्प मिल गया है।

 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने