वाराणसी में हाईप्रोफाइल रंगदारी कांड: 25 लाख न देने पर पूरे परिवार को दी 'खौफनाक' धमकी, बिहार के इस इलाके से जुड़े तार!

 वाराणसी में हाईप्रोफाइल रंगदारी कांड: 25 लाख न देने पर पूरे परिवार को दी 'खौफनाक' धमकी, बिहार के इस इलाके से जुड़े तार!

अंदर की कहानी: कोर्ट में चार्जशीट दाखिल होते ही क्यों बौखलाए शातिर? महामनापुरी कॉलोनी में शाम को दिनदहाड़े जो हुआ... वह उड़ा देगा आपके होश!

वाराणसी। ✍️रोहित कश्यप 

धर्म और संस्कृति की नगरी काशी का एक पॉश इलाका अचानक उस वक्त दहल उठा, जब कुछ दबंगों ने एक घर को घेर लिया। मामला चितईपुर थाना क्षेत्र की महामनापुरी कॉलोनी का है, जहां एक रसूखदार परिवार को न सिर्फ जान से मारने की धमकी दी गई, बल्कि 25 लाख रुपये की भारी-भरकम रंगदारी मांगकर पूरे इलाके में सनसनी फैला दी गई है। इस पूरी वारदात के पीछे दो साल पुराना एक ऐसा राज छिपा है, जिसके कोर्ट पहुंचते ही आरोपी बेकाबू हो गए।

क्या था वह पुराना विवाद, जिससे उड़े आरोपियों के होश?

इस खौफनाक कहानी की शुरुआत लगभग दो साल पहले हुई थी। महामनापुरी कॉलोनी के निवासी सोमनाथ पांडेय ने गाजीपुर के रेवतीपुर (उधरनपुर) के रहने वाले सुभाष राय उर्फ चिंटू के खिलाफ 17 लाख 50 हजार रुपये की बड़ी धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में इतनी पुख्ता पैरवी की कि जांच पूरी कर सीधे न्यायालय में चार्जशीट (आरोप पत्र) दाखिल कर दी। कोर्ट का फंदा गले में फंसता देख आरोपी बुरी तरह बौखला गए और उन्होंने मामले को दबाने के लिए एक खतरनाक साजिश रच डाली।

बिहार के कनेक्शन के साथ घर में धावा, दहशत में परिवार

पीड़ित के मुताबिक, खुद को कानून के शिकंजे में फंसता देख मुख्य आरोपी सुभाष राय उर्फ चिंटू ने इस बार अकेले नहीं, बल्कि बिहार के छोटा मिर्जापुर के रहने वाले अपने बेहद करीबी साथी विजय सिंह और कुछ अज्ञात गुर्गों को साथ लिया। ये सभी लोग अचानक सोमनाथ पांडेय के घर पर धमक पड़े। घर पे पहुंचकर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए तमाशा शुरू कर दिया।

आरोपियों की मांग सीधे और साफ शब्दों में थी— "या तो दो साल पुराना धोखाधड़ी का मुकदमा वापस लो और समझौते के कागज पर दस्तखत करो, या फिर जिंदा रहने के एवज में 25 लाख रुपये की रंगदारी दो।" मना करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। इस घटना के बाद से पीड़ित का परिवार खौफ के साए में जीने को मजबूर है।

एक्शन में चितईपुर पुलिस, शुरू हुई घेराबंदी

मामले की गंभीरता को देखते हुए चितईपुर पुलिस ने तत्काल प्रभाव से सुभाष राय उर्फ चिंटू, विजय सिंह (बिहार) और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संगीन धाराओं के तहत रंगदारी, जान से मारने की धमकी और आपराधिक साजिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अधिकारी का आधिकारिक बयान:

"इस पूरे मामले पर पुलिस की पैनी नजर है। गाजीपुर और बिहार के आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मौके से साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बनारस की कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा, बहुत जल्द आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।"

— राकेश गौतम, थाना प्रभारी, चितईपुर

Varanasi News: #VaranasiNews, #BanarasNews, #ChitaipurPolice, #VaranasiCrime

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने