तेरहवीं में गए परिवार का घर खंगाला, 8 ब्रिक्स सोना-हीरे की बाली समेत 4.27 लाख नकद बरामद; CP ने टीम को दिया 1 लाख का इनाम
विक्की मध्यानी
वाराणसी। थाना शिवपुर और SOG की टीम ने 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत 5 जून को हुई 2 करोड़ की चोरी का खुलासा करते हुए 4 शातिर चोरों को असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी विशाल कुमार 21 वर्ष आजमगढ़, रोहित पाल 19 वर्ष, अमन सेठ 26 वर्ष और यश सिंह 25 वर्ष* को 12 जून को गंगोत्री इंटरमीडिएट कॉलेज के पास मुर्दहा रोड से पकड़ा गया। सभी लालपुर पांडेयपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं और इन पर पहले से कई थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।
बरामदगी: 8 ब्रिक्स सोना, 2 सोने की चेन, मंगलसूत्र, झुमका, हीरे जड़ी बाली, 3 कड़ा, चांदी का सिक्का, *4,27,700 रुपये नकद*, .315 बोर का तमंचा, 2 खोखा, 1 जिंदा कारतूस और चोरी की TVS अपाचे बाइक मिली।
वारदात: 5 जून को परिवार तेरहवीं में गया था, तभी ताला तोड़कर वारदात हुई। आरोपियों ने नकदी आपस में बांटकर खर्च कर दी थी और जेवर बेचने की फिराक में थे।
पुलिस आयुक्त ने टीम को 1 लाख के इनाम की घोषणा की। आरोपियों पर मु0अ0सं0 250/2026 धारा 331(4), 305, 317(2), 3(5), 109, 112 BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट में केस दर्ज है।
