मल्टीनेशनल कंपनियों में जॉब का झांसा देकर 1.25 लाख की ऑनलाइन ठगी, साइबर सेल ने आरोपी नितेश विजय सरोज को दबोचा

 मल्टीनेशनल कंपनियों में जॉब का झांसा देकर 1.25 लाख की ऑनलाइन ठगी, साइबर सेल ने आरोपी नितेश विजय सरोज को दबोचा


विक्की मध्यानी

लिंक्डइन से उठाता था जॉब सीकर्स का डाटा | मेरठ-तेलंगाना के युवक बने शिकार | प्रतिबिंब टीम ने शिवपुर से किया गिरफ्तार | BNS 318(4) व IT एक्ट 66D में केस


वाराणसी।मल्टीनेशनल कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले साइबर अपराधी को पुलिस की प्रतिबिंब टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने मेरठ और तेलंगाना के दो युवकों से कुल 1.25 लाख रुपये ठग लिए थे। थाना शिवपुर में मु0अ0सं0- 199/2026 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।


प्रतिबिंब टीम के अभियान में सफलता:

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, अपर पुलिस आयुक्त अपराध आलोक प्रियदर्शी व पुलिस उपायुक्त अपराध नीतू कात्यायन के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत दिनांक 06-05-2026 को साइबर सेल की प्रतिबिंब टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को शिवपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। टीम का नेतृत्व एसीपी साइबर क्राइम विद्युष सक्सेना ने किया।


अपराध करने का तरीका:

गिरफ्तार आरोपी *नितेश विजय सरोज* लिंक्डइन जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जॉब सीकर्स का डाटा निकालता था। इसके बाद उनसे संपर्क कर विभिन्न मल्टीनेशनल कंपनियों में नौकरी दिलाने का दावा करता था। जॉब दिलाने के नाम पर वह लाखों रुपये ले लेता था और पैसे मिलते ही पीड़ितों को ब्लॉक कर देता था।

1.25 लाख का फ्रॉड:  

NCCRP पोर्टल पर आरोपी के खिलाफ मेरठ और तेलंगाना के राजन्ना सिरसिला जनपद से शिकायतें दर्ज हैं। दोनों शिकायतकर्ताओं के अनुसार कुल 1,25,000 रुपये का फ्रॉड हुआ है। 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

*नितेश विजय सरोज पुत्र विजय सरोज*, उम्र करीब 37 वर्ष, मूल निवासी- पिड़हा, थाना फूलपुर, जिला वाराणसी, हाल पता- म्हाडा, क्रांति नगर, लोखंडवाला ईस्ट, मुंबई, महाराष्ट्र।


पुलिस टीम का सराहनीय कार्य:

गिरफ्तारी में *साइबर सेल टीम* से प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी, उ0नि0 दिव्या भदौरिया, उ0नि0 आलोक यादव, आ0 अंकित गुप्ता तथा *थाना शिवपुर टीम* से उ0नि0 प्रभाकर सिंह व हे0का0 रत्नेश राय शामिल रहे।


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS 2023 की धारा 318(4) व IT एक्ट 66D के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

#VaranasiPolice #CyberCrime #JobFraud #OnlineScam #CyberCell #CrimeNews #VaranasiNews

​#LinkedInFraud #CyberSafety #PoliceAction #BreakingNews #JobSeekersBeware #UPPolice #DigitalIndia

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने