कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में हुई बढ़ोतरी के विरोध में

वाराणसी, 1 मई (मजदूर दिवस):



मजदूर दिवस के अवसर पर भारत सरकार द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि किए जाने के विरोध में आज मोनी बाबा मंदिर परिसर में हवन-पूजन कर विरोध दर्ज कराया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी, वाराणसी के महानगर अध्यक्ष अमन यादव ने किया।


इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्ष 2014 में केंद्र सरकार द्वारा आम जनता से कई बड़े वादे किए गए थे—अच्छे दिन लाने, महंगाई कम करने, तथा आम आदमी के जीवन स्तर को सुधारने के दावे किए गए थे। लेकिन वर्तमान स्थिति में लगातार बढ़ती महंगाई, खासकर रसोई गैस के दामों में वृद्धि, आम जनता और मजदूर वर्ग के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।

हवन-पूजन के माध्यम से भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की गई कि देश के प्रधानमंत्री को उनके पुराने वादों की याद दिलाएं, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। वक्ताओं ने कहा कि “हवाई चप्पल पहनने वाला हवाई जहाज में घूमेगा” जैसे सपनों के बजाय आज आम आदमी महंगाई की मार झेल रहा है।

इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के नेता पप्पू यादव, राधेश्याम यादव,राज पटेल अश्वनी सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में बढ़ती महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद की।

#अचूकरणनीति ##सच_की_आवाज़

#महंगाई_पर_वार

#GasPriceHike

#मजदूर_दिवस_प्रदर्शन

#वाराणसी_समाचार

#जनता_की_लड़ाई

#महंगाई_से_त्रस्त

#BreakingVaranasi

#AmbedkarVahini

#सिलेंडर_की_मार

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने