भीषण गर्मी में बंदियों को मिला राहत का 'संबल': शिव शक्ति जन कल्याण ट्रस्ट ने वाराणसी सेंट्रल जेल में बांटे तौलिये

 वाराणसी। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के प्रकोप को देखते हुए सामाजिक सरोकारों में अग्रणी 'शिव शक्ति जन कल्याण ट्रस्ट' ने एक बार फिर





 मानवता की मिसाल पेश की है। मंगलवार, 28 अप्रैल 2026 को वाराणसी स्थित केन्द्रीय कारागार में निरुद्ध आर्थिक रूप से कमजोर 150 बंदियों के बीच तौलिये वितरित किए गए।

तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा जेल परिसर

गर्मी के इस मौसम में राहत सामग्री पाकर बंदी भावुक हो उठे। मदद मिलने पर सभी बंदियों ने तालियां बजाकर जेल प्रशासन और ट्रस्ट के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि ट्रस्ट द्वारा इससे पूर्व भी 18 अप्रैल को बंदियों की सहायता की जा चुकी है।

जेल प्रशासन ने की पहल की सराहना

इस पुनीत कार्य के लिए वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र ने ट्रस्ट की संचालिका ईशा त्रिपाठी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे परोपकारी कार्यों से बंदियों को न केवल भौतिक राहत मिलती है, बल्कि उनमें सकारात्मकता का संचार भी होता है। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के हितकारी कार्यों के लिए ट्रस्ट को प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में मौजूद रहे ये अधिकारी

इस अवसर पर जेल प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से

राधाकृष्ण मिश्र (वरिष्ठ जेल अधीक्षक)


अखिलेश कुमार (जेलर)EsSeS

अखिलेश कुमार मिश्र (डिप्टी जेलर)

अशोक कुमार राय

राजाबाबू

अयोध्या प्रसाद

कार्यक्रम के अंत में जेल में निरुद्ध बंदियों ने करतल ध्वनि से संचालिका ईशा त्रिपाठी का अभिनंदन किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने