वाराणसी - हाईवे पर ट्रकों का जमावड़ा !

 कमिश्नर का आदेश बेअसर


वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भदवर चौकी से महज 100 मीटर पहले एसएमएस के सामने हाईवे पर अव्यवस्था का चिंताजनक दृश्य सामने आया है। यहां सड़क किनारे और मुख्य मार्ग पर भारी संख्या में ट्रकों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है।


स्थानीय लोगों के अनुसार, इस स्थान पर आए दिन ट्रकों की कतार लग जाती है, जिससे न केवल जाम की स्थिति उत्पन्न होती है बल्कि कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा घटनाक्रम पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर हो रहा है, इसके बावजूद स्थिति पर कोई प्रभावी नियंत्रण नहीं दिख रहा है।

आरोप है कि जब भी पुलिस कमिश्नर की ओर से यातायात व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश जारी होते हैं, उस दिन संबंधित अधिकारी और थाना पुलिस औपचारिक कार्रवाई करते हुए कुछ ट्रकों का चालान कर अपनी सक्रियता दिखाते हैं और फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर प्रचारित करते हैं। लेकिन इसके बाद व्यवस्था फिर पुराने ढर्रे पर लौट आती है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि हाईवे पर यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके और दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।


#VaranasiPolice #CPVaranasi #VaranasiTraffic #UPPolice #VaranasiNews #Rohaniya #BhadwarChauki #VaranasiHighway #RoadSafety #TrafficJam #Encroachment #UPGovt #PublicSafety #ZeroTolerance #StopIllegalParking #Varanasi #UPTrafficPolice

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने