कमांडेंट राजेश्वर बालापुरकर ने स्पेशल गार्ड की सलामी ली

  सभी कार्मिकों को बधाई दी, साथ ही बटालियन के कार्यों को किया याद 
राजीव सेठ

वाराणसी।किसी भी बटालियन के लिए उसका वार्षिकोत्सव विशेष महत्व रखता है। 95 बटालियन सीआरपीएफ परिवार के लिए यह दिन उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना किसी व्यक्ति के जीवन में जन्मदिन का होता है। 95 बटालियन सीआरपीएफ के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष 1 अप्रैल को इसका स्थापना दिवस मनाया जाता है।




38वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर बटालियन के कमांडेंट राजेश्वर बालापुरकर ने स्पेशल गार्ड की सलामी ली और सभी कार्मिकों को बधाई देते हुए बटालियन की उपलब्धियों को याद किया।

इस अवसर पर वाहिनी मुख्यालय में सायंकाल एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आशीष जैन, मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी रहे। मनोज कुमार, उप महानिरीक्षक राष्ट्रीय आपदा मोचन बल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता द्वितीय कमान अधिकारी आलोक कुमार ने की। इस दौरान सहायक कमांडेंट अभिषेक सिंह, आशुतोष साहू, अभिषेक कुमार, शिव कुमार दीक्षित और रंजन कुमार सिंह भी मौजूद रहे।


कार्यक्रम में श्रीकांत महंत (काशी विश्वनाथ मंदिर), सुचिता सिंह (कमांडेंट केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल), संजय सिंह (डीडीए पहाड़ियां मंडी), अमित कुमार (डीडीसी पहाड़ियां मंडी), डॉ. अजय तिवारी (नई सुबह संस्था), एस.एन. यादव (एचबीआईएस), आलोक कुमार, राजीव कुमार सिंह (थानाध्यक्ष लालपुर), आदित्य राज सिंह (संत अतुलानंद) सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

वाहिनी के जवानों ने विभिन्न प्रकार के लोकगीत और लोकनृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को संगीतमय बना दिया। इसके पश्चात बड़े खाने का आयोजन हुआ, जिसमें सभी ने एक साथ भोजन किया। इस अवसर पर सभी अधिकारी, जवान एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

#RajeshwarBalapurkar

#Commandant

#SpecialGuard

#GuardOfHonor

#Salute

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने