4 लड़के और 2 युवतियां हिरासत में, एसओजी-2 ने की कार्यवाही
वाराणसी के चितईपुर थानाक्षेत्र के सुंदरपुर इलाके में एसओजी-2 ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। एसओजी-2 ने चितईपुर पुलिस के साथ की गई छापेमारी में 4 युवक और 2 युवतियां मौके से हिरासत में ली हैं। जिनसे पूछताछ चल रही है। फिलहाल पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक वस्तुएं और शक्तिवर्धक दवाएं बरामद की हैं।
सुंदरपुर के सं फ्लॉवर अकादमी के पास दीपक सिंह नामक व्यक्ति के मकान में यह सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस मौके पर छानबीन और पूछताछ में लगी हुई है।
#VaranasiNews
#Chitaipur
#VaranasiPolice
#UPPolice
#CrimeNews
#SexRacketBusted
#BanarasNews
#UPCrime
Tags
varanasi


