खोजवा में पुलिस गश्त के दौरान स्कूटी सवार से युवक हिरासत में
वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के खोजवा चौकी अंतर्गत रविवार को नियमित गश्त और संदिग्धों की चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार एसओजी 2 और नवागत चौकी प्रभारी खोजवा मनोज कुमार चौहान उप निरीक्षक विनय यादव की संयुक्त टीम ने इलाके में स्कूटी से जा रहे एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान सोनू मौर्या के स्कूटी की डिक्की से 300 ग्राम से अधिक गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के बाद युवक को तत्काल हिरासत में ले लिया गया। पुलिस उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
#VaranasiPolice #Bhelupur #Khojwa #VaranasiNews #CrimeUpdate #DrugFreeIndia #UPPolice #BreakingNewsVaranasi #GanjaSmuggling #PoliceAction #KashiPolice #VaranasiCrime #नशा_मुक्त_काशी #वाराणसी_पुलिस


