वाराणसी: खाकी का मानवीय चेहरा, मात्र 2 घंटे में 6 साल की 'परी' को सकुशल खोज निकाला

वाराणसी: कमिश्नरेट वाराणसी के थाना भेलूपुर अंतर्गत खोजवा चौकी पुलिस ने मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की एक बेहतरीन मिसाल पेश की है।


पुलिस की त्वरित कार्यवाही के चलते एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची सकुशल अपने परिवार से मिल सकी।

घटना 3 फरवरी की शाम 8 बजे की है, जब खोजवा चौकी क्षेत्र की रहने वाली दशमी की 6 वर्षीय अबोध बच्ची, जिसका नाम परी कसेरा है, घर से निकलकर गुम हो गई। परिजनों ने घंटों तलाश की, लेकिन जब बच्ची नहीं मिली, तो हताश होकर उन्होंने खोजवा चौकी के उपनिरीक्षक और वर्तमान प्रभारी विनय कुमार को घटना की जानकारी दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी विनय कुमार ने तुरंत अपनी टीम को सक्रिय किया। इस टीम में महिला उपनिरीक्षक शिखा गौड़, हेड कांस्टेबल करुणानिधान और कांस्टेबल आलोक रंजन शामिल थे। टीम ने बिना वक्त गंवाए क्षेत्र में सघन खोजबीन शुरू की।

पुलिस की मेहनत रंग लाई और मात्र 2 घंटे के भीतर पुलिस टीम ने मासूम परी को सकुशल ढूंढ निकाला। जब पुलिस ने बच्ची को उसके परिजनों को सौंपा, तो माहौल भावुक हो गया। परिवार ने वाराणसी पुलिस और विशेष रूप से चौकी प्रभारी विनय कुमार (यादव) व उनकी पूरी टीम का हाथ जोड़कर धन्यवाद किया। क्षेत्र के लोगों ने भी पुलिस की इस त्वरित और संवेदनशील कार्यवाही की भूरी-भूरी प्रशंसा की है।

#VaranasiPolice #BhelupurPolice #KhojwaChauki #GoodWork #UPPolice #MissingChildFound #Humanity #PoliceAppreciation #VaranasiNews #KashiCommissionerate #VinayKumar #SaluteToPolice #Varanasi


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने