बड़ा खेल! 1 बोतल से बना रहे थे 3: चंदौली में शराब दुकान सील, सेल्समैन पुलिस की गिरफ्त में

चंदौलीउत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ प्रशासन ने  बड़ी कार्रवाई की है।


चकिया कोतवाली के बैरी मोड़ स्थित अंग्रेजी कंपोजिट शराब की दुकान पर चल रहे 'काले खेल' का भंडाफोड़ हुआ है। प्रशासन ने न केवल दुकान को सीज कर दिया है, बल्कि सेल्समैन को भी हिरासत में लेकर सलाखों के पीछे भेजने की तैयारी कर ली है।


कैसे हुआ इस 'जहरीले' खेल का खुलासा?

काफी समय से सूचना मिल रही थी कि बैरी मोड़ स्थित दुकान का सेल्समैन पास के ही एक कमरे में शराब के साथ छेड़छाड़ कर रहा है। आरोप है कि वह एक सीसी असली शराब में मिलावट कर उसे तीन सीसी में तब्दील कर रहा था। यानी सीधा-सीधा उपभोक्ताओं की जेब पर डाका और उनकी सेहत के साथ खिलवाड़!

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, मचा हंगामा

जैसे ही ग्रामीणों को इस मिलावटखोरी की भनक लगी, मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने जमकर हंगामा किया और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। स्थिति बिगड़ती देख एसडीएम के निर्देश पर आबकारी विभाग और चकिया पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की।

पुलिस और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

प्रभारी निरीक्षक चकिया, अर्जुन सिंह ने बताया कि:सूचना के आधार पर कमरे की सघन तलाशी ली गई।प्राथमिक जांच में मिलावट की पुष्टि होने पर दुकान को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया।दोषी सेल्समैन को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।

#सच_की_ओर #ChandauliNews #ActionAgainstAdulteration #UPPolice #ChakiyaNews #लिक्वियर्सजेड


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने