बाबतपुर एयरपोर्ट विस्तारीकरण: रजिस्ट्री के बाद भी कमीशन के खेल में अटका मुआवजा !

किसानों में आक्रोश,लेखपाल पर आरोप

पिंडरा तहसील में लेखपाल-अधिकारियों की मिलीभगत का खेल

 सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर सवाल


वाराणसी। पिंडरा तहसील अंतर्गत प्रधानमंत्री की अतिमहत्वपूर्ण योजना बाबतपुर एयरपोर्ट विस्तारीकरण में मुआवजा भुगतान को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। कई किसानों का कहना है कि अधिकारियों और लेखपाल की मिलीभगत के चलते रजिस्ट्री होने के बावजूद समय से भुगतान नहीं किया जा रहा है।
इसी क्रम में रघुनाथपुर निवासी राम जियावन मिश्र एवं अन्य की भूमि की रजिस्ट्री 7 जनवरी को पूरी हो चुकी है, लेकिन अब तक परिवार को मुआवजा नहीं मिला। आरोप है कि संबंधित लेखपाल कपिलेश तिवारी द्वारा लगातार हीलाहवाली की जा रही है, जिससे किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है।
किसानों का कहना है कि एक ओर सरकार पारदर्शिता और भ्रष्टाचार पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की बात करती है, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत इसके उलट दिखाई दे रही है। समय पर भुगतान न होने से प्रभावित परिवार आर्थिक और मानसिक दबाव में हैं।
बहरहाल, पूरे मामले की पड़ताल और वास्तविक स्थिति से रूबरू होने के उद्देश्य से अचूक रणनीति समाचार इस प्रकरण पर नजर बनाए हुए है।

#VaranasiNews #BabatpurAirport #AirportExpansion #PindraTehsil #FarmersProtest #UPGovernment #YogiAdityanath #CorruptionFreeUP #KisanAakrosh #VaranasiUpdate

Babatpur Airport Land Compensation, Pindra Tehsil Corruption News, Ram Jiawan Mishra Case, Varanasi Airport Expansion News, UP Farmers News.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने