सम्मान की बात: "सिर्फ वर्दी नहीं, सेवा का सम्मान! जानिए किन जांबाज पुलिस अधिकारियों और समाजसेवियों को मंत्री रविंद्र जायसवाल ने किया सम्मानित।"

 77वें गणतंत्र दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन कमिश्नरेट में ध्वजारोहण, भव्य परेड व सम्मान समारोह


पंजीयन एवं स्टांप मंत्री रविंद्र जायसवाल ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों व समाजसेवियों को किया गया सम्मानित

विक्की मध्यानी

एसीपी विद्युष सक्सेना

एसीपी डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी

कैंट थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा

समाज सेवी डंपी तिवारी

एडीसीपी नीतू कात्यान

वाराणसी। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 जनवरी 2026, सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन कमिश्नरेट में ध्वजारोहण कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पंजीयन एवं स्टांप मंत्री रविंद्र जायसवाल रहे, जिन्होंने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।


पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में महिला पुलिस बल की कई टोलियों ने भव्य परेड एवं सलामी देकर मुख्य अतिथि का अभिवादन किया। परेड के दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण ने उपस्थित जनसमूह को गौरव और उत्साह से भर दिया।


कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मंत्री रविंद्र जायसवाल ने डीसीपी प्रमोद कुमार, एडीसीपी नीतू कात्यान, एसीपी डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी, विदुष सक्सेना तथा गौरव शुक्ला को पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसके साथ ही जनपद के कई थाना प्रभारियों, सिपाहियों तथा समाजसेवी डंपी तिवारी सहित अन्य लोगों को भी उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया और आयोजन को यादगार बना दिया। समापन अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं पुलिस अधिकारियों ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा संविधान के मूल्यों पर चलने का संकल्प दोहराया।




 #RepublicDay2026 #77thRepublicDay #Varanasi #Kashi #गणतंत्रदिवस #VaranasiPolice #UPPolice #MissionShakti #KashiPolice #PoliceParade #RavindraJaiswal #MohitAgarwalIPS #VaranasiNews #KashiUpdates #JaiHind #DeshBhakti #RepublicDayParade #SaluteToHeroes


वाराणसी रिजर्व पुलिस लाइन गणतंत्र दिवस परेड 2026
 मंत्री रविंद्र जायसवाल ध्वजारोहण वाराणसी Varanasi Police Commissionerate Republic Day celebration वाराणसी के सम्मानित पुलिस अधिकारी और समाजसेवी सूची 77th Republic Day Parade Varanasi Police Line पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल परेड सलामी वाराणसी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने