जानिये कौन हैँ अतुल सिंह

 वाराणसी पुलिस में अपने कार्यों और कर्तव्यों के कारण जो पुलिसकर्मी निरंतर चर्चा में रहते हैं, 



उनमें एक प्रमुख नाम अतुल कुमार सिंह का है। यह केवल एक सक्रिय और परिणामोन्मुख पुलिस अधिकारी ही नहीं, बल्कि वैचारिक रूप से समृद्ध और व्यवहार में अत्यंत संतुलित व्यक्तित्व के धनी हैं। कानून-व्यवस्था के प्रति ईनकी समझ सतही नहीं, बल्कि गहरी और व्यावहारिक है, जिसका प्रभाव ईनके प्रत्येक निर्णय और कार्रवाई में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।


अतुल कुमार सिंह बोल्ड और समयानुकूल निर्णय लेने के लिए जाने जाते हैं। अपराध नियंत्रण हो या जटिल मामलों का अन्वेषण, यह परिस्थितियों का सूक्ष्म आकलन कर स्पष्ट और प्रभावी कदम उठाते हैं। ईनकी पुलिसिंग में जहाँ सख्ती आवश्यक होती है, वहीं मानवीय दृष्टिकोण और संवाद को भी समान महत्व दिया जाता है। यही कारण है कि यह आमजन के बीच विश्वास और सहयोग दोनों कायम करने में सफल रहते हैं।


मेरी जानकारी के अनुसार अतुल कुमार सिंह का दृष्टिकोण तटस्थ और निष्पक्ष है। यह किसी भी मामले में व्यक्तिगत आग्रह-दुराग्रह से ऊपर उठकर केवल तथ्यों और कानून के आधार पर निर्णय लेते हैं। यही तटस्थता उन्हें एक जिम्मेदार, विश्वसनीय और सम्मानित पुलिस अधिकारी के रूप में स्थापित करती है। ईनकी कार्यशैली यह प्रमाणित करती है कि सशक्त पुलिसिंग और संवेदनशील प्रशासन एक-दूसरे के पूरक हो सकते हैं।


 मेरी अतुल सिंह से बजरिये मोबाईल से बातचीत तो होती रहती है, किंतु मुलाकात लगभग एक वर्ष पूर्व अपवाद स्वरूप पत्रकार अनुज हेमंत दुबे के कार्यालय में हुई थी।


बहरहाल, समाचार ग्रुप ‘अचूक रणनीति’ समाचार पत्र और हम सभी पत्रकार साथियों की ओर से इन्हें हार्दिक बधाई। हमारी कामना है कि आप निरंतर प्रगति करते हुए, मानवीय संवेदनाओं को सहेजते हुए, उत्कृष्ट पुलिसिंग के नए-नए सोपान तय करें।


विनय मौर्या

संपादक – अचूक रणनीति

समाचार पत्र।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने