रात के अंधेरे और भोर की पहली किरणों से पहले टैंकरों से तेल निकालने का मामला
स्थानीय पुलिस की चुप्पी पर सवाल घेरे में
वाराणसी। रामनगर थाना क्षेत्र के टेंगरा मोड़ पर अलीनगर डिपो से लोड होकर निकलने वाले टैंकरों से तेल चोरी का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। आरोप है कि यह अवैध गतिविधि खास तौर पर रात 11 बजे के बाद और सुबह 5 बजे से पहले टैंकर चालकों की मिलीभगत से की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, इस समय दिवाकर राय, आलोक जायसवाल उर्फ सोनू सहित कुछ अन्य लोग देर रात टैंकरों से तेल चोरी के इस खेल को अंजाम दे रहे हैं। हाल ही में सामने आए एक वीडियो में हरे पर्दे की आड़ में टैंकरों से तेल निकालते हुए यह गतिविधि साफ तौर पर दिखाई दे रही है।
सबसे अहम सवाल यह है कि इतने खुलेआम चल रहे इस खेल के बावजूद स्थानीय पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। क्षेत्र में तेल चोरी की यह निरंतर गतिविधि न सिर्फ कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है, बल्कि पुलिस की भूमिका को लेकर भी गंभीर संदेह उत्पन्न कर रही है।
#TengraMod#VaranasiNews#वाराणसी#तेलचोरी#OilTheft#BreakingNews#UPNews#Ramnagar#वाराणसी_समाचार#CrimeNews#HindiNews#ViralVideo#GroundReport#UPCrime#NewsUpdate#PublicIssue#PoliceQuestion#फ्यूलथेफ़्ट
Tengra Mod oil theft
Varanasi oil tanker theft
Ramnagar oil chori news
Alinagar depot tanker news
Varanasi crime news today
Oil theft in Varanasi
UP tanker oil chori
Ramnagar police controversy
Tengra mod viral video
Varanasi breaking news Hindi
तेल चोरी वाराणसी
टैंकर से तेल चोरी
टेंगरा मोड़ खबर
रामनगर थाना तेल चोरी
वाराणसी अपराध समाचार
