वाराणसी में नारकोटिक्स टॉक्स फोर्स की बड़ी कार्रवाई !
2.5 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
भेलूपुर क्षेत्र से पकड़ा गया अभियुक्त स्कूटी, मोबाइल व नकदी बरामद
वाराणसी। एएनटीएफ (नारकोटिक्स टास्क फोर्स) उत्तर प्रदेश, यूनिट वाराणसी द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 किलो 500 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। एएनटीएफ के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विनोद कुमार गुप्ता पुत्र मन्नू गुप्ता निवासी मोहल्ला 16/110 विनायका, थाना भेलूपुर, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 38 वर्ष के रूप में हुई है। अभियुक्त के कब्जे से 2 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस (अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख रुपये), 01 अदद मोबाइल फोन, 01 अदद टीवीएस स्कूटी तथा 1040 रुपये नकद बरामद किए गए।
प्रेस नोट के अनुसार मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर एएनटीएफ यूनिट वाराणसी की टीम ने थाना भेलूपुर क्षेत्र अंतर्गत मोड़ गेट के सामने भेलूपुर, कमिश्नरेट वाराणसी में करीब 50 मीटर पहले अभियुक्त को दबोच लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह बाहर से सस्ते दाम पर चरस खरीदकर वाराणसी में छोटी-छोटी पुड़ियों में अधिक दाम पर बेचता था और उससे प्राप्त धनराशि से अपना जीवन यापन करता था।
इस कार्रवाई को एएनटीएफ यूनिट वाराणसी की टीम ने अंजाम दिया, जिसमें उ0नि0 आदित्य नारायण सिंह, मु0आ0 सुनील कुमार त्रिपाठी, मु0आ0 अभिषेक कुमार, आ0शक्तिधर पाण्डेय, आ0 आशुतोष त्रिपाठी एवं आ0 अभिषेक पाण्डेय शामिल रहे। वहीं थाना भेलूपुर, कमिश्नरेट वाराणसी की सहयोगी टीम में उ0नि0 रणजीत कुमार श्रीवास्तव, आ0 अजय सिंह तथा उ0नि0 हिमांशु मिश्रा शामिल रहे।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में थाना भेलूपुर, कमिश्नरेट वाराणसी में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गयी है।
#वाराणसी #Varanasi #ANTF #UPPolice #NarcoticsTaskForce #DrugFreeUP #चरस #Charas #DrugSmuggling #NDPAct #CrimeNews #UPCrime #PoliceAction #LawAndOrder #BreakingNews #HindiNews #UPNews #VaranasiNews #Bhelupur #CommissionerateVaranasi #AntiDrugCampaign #NewsPortal #IndiaNews
