तेजबली चौहान पर चली थीं चार गोलियां, एक अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद
अशोक जायसवाल
चंदौली। थाना इलिया क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई फायरिंग की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। यह घटना भूमि विवाद को लेकर अंजाम दी गई थी, जिसमें तेजबली चौहान पर चार गोलियां चलाई गई थीं। पुलिस की त्वरित कार्रवाई में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।
इलिया पुलिस ने भागते समय आरोपियों को एक बलेनो कार सहित दबोच लिया। पूछताछ में मुख्य आरोपी रवि उर्फ शशिकान्त ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, पाँच जिंदा कारतूस और दो मैगजीन बरामद की गई हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
घटना में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि फरार आरोपी को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक चंदौली अनंत चंद्रशेखर ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जिले में अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाएगा।
#ChandauliPolice #UPPolice #CrimeControl #ActionNews #LawAndOrder #CriminalsArrested #ChandauliNews #Justice #PoliceBravery #ZeroTolerance #IliyaPolice #CrimeUpdate
चंदौली पुलिस बड़ी कार्रवाई (Chandauli Police Action)इलिया फायरिंग कांड खुलासा (Iliya Firing Case Update)भूमि विवाद में गोलीबारी (Land Dispute Firing)यूपी पुलिस मुठभेड़/गिरफ्तारी (UP Police Arrest)अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर का बयान (ASP Anant Chandrashekhar Chandauli)अपराध मुक्त चंदौली (Crime Free Chandauli)

